ताजगंज में जन्मदिन पार्टी के दौरान मकान की छत ढही, तीन की मौत,12 घायल

आगरा जागरण संवाददाता। ताजगंज के धांधूपुरा गांव के आरपी नगर में सोमवार रात जन्मदिन पार्टी की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 01:09 AM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 01:09 AM (IST)
ताजगंज में जन्मदिन पार्टी के दौरान मकान की छत ढही, तीन की मौत,12 घायल
ताजगंज में जन्मदिन पार्टी के दौरान मकान की छत ढही, तीन की मौत,12 घायल

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज के धांधूपुरा गांव के आरपी नगर में सोमवार रात जन्मदिन पार्टी की खुशी मातम में बदल गई। डीजे पर डांस करने के दौरान मकान की छत ढह गई। करीब 15 युवा मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में तीन युवाओं की मृत्यु हो गई।

घटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे की है। गांव के आरपी नगर निवासी सर्राफ गजेंद्र हरि वर्मा उर्फ सोनू वर्मा के परिचित अनिकेत चौधरी का जन्मदिन था। उसने जन्मदिन पार्टी के लिए सोनू वर्मा का मकान लिया था। रात साढ़े आठ बजे दो मंजिला मकान की छत पर पार्टी शुरू हुई। इसमें अनिकेत व उसके दोस्त थे। सभी डीजे लगाकर डांस कर रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे अचानक भरभरा कर गर्डर की छत ढह गई। उसके मलबे से निचली मंजिल की छत भी गिर गई। करीब 15 लोग भी मलबे के साथ नीचे आ गए। छत गिरने की आवाज से आसपास के लोग एकत्र हो गए, उन्होंने आनन-फानन में मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को एसएन इमरजेंसी व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया। देर रात अरुण पुत्र बदन सिंह (22 वर्ष) निवासी नगला टीन व मनजीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह (24 वर्ष) निवासी ग्राम धांधूपुरा व एक अज्ञात की मृत्यु हो गई, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी मुनिराज समेत अन्य अधिकारी और दमकल वाहन पहुंच मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहत कार्यो का जायजा लिया। एसएसपी मुनिराज ने दो युवाओं की मौत होने की पुष्टि की है। देर रात लखनऊ से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी आगरा के लिए रवाना हो गई है।

------

ये हुए घायल -

जुबेर पुत्र फको निवासी कोली बस्ती थाना ताजगंज, सनी जाटव पुत्र सुरेश चंद्र निवासी धांधूपुरा थाना ताजगंज, अजीत पुत्र सुरेश जाटव निवासी धांधूपुरा थाना ताजगंज, दिलीप जाटव पुत्र रघुवीर निवासी धांधूपुरा थाना ताजगंज, दीपक प्रजापति पुत्र केशव निवासी धांधूपुरा थाना ताजगंज, विनोद पुत्र वीरी सिंह निवासी बुढ़ाना थाना ताजगंज, राजू पुत्र राजपाल आदि।

---------------------

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का रात में ही संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम व एसएसपी को मौके पर जाकर राहत कार्य अपनी निगरानी में चलवाने को कहा है। साथ ही सभी घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का आदेश दिया हैं।

chat bot
आपका साथी