सुहागरात में दूल्हे ने कह दी ऐसी बात, 18 महीने इंतजार के बाद पुलिस के पास पहुंची दुल्हन
मामला आगरा के एक उच्च शिक्षित दंपती का है। सुहागरात पर दुल्हन के पास आने से कर दिया था मना। दूल्हे को मनाने के लिए 18 महीने तक दुल्हन ने किया प्रयास। इस अजब-गजब समस्या को सुलझाने के लिए उन्हें परिवार परामर्श केंद्र काउंसिलिंग के लिए भेजा गया है।
आगरा, जागरण संवाददाता। सुहागरात पर दूल्हे ने कुछ इस तरह की बात कर दी कि दुल्हन पसोपेश में पड़ गई। वह 18 महीने तक दूल्हे को मनाने का प्रयास करती रही। उसे समझाने का प्रयास करती रही। मगर, उसकी सारी कोशिश नाकाम हो गईं, दूल्हे की हठधर्मी से आजिज दुल्हन को कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह पुलिस के पास पहुंच गई। दोनों की इस अजब-गजब समस्या को सुलझाने के लिए उन्हें परिवार परामर्श केंद्र काउंसिलिंग के लिए भेजा गया है।
मामला आगरा के शहर के एक उच्च शिक्षित दंपती का है। दोनों की शादी पौने दो साल पहले हुई है। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुुंची। सुहाग के सेज पर दूल्हे का इंतजार कर रही थी। दूल्हा पहुंचा और उसने दुल्हन के पास आने से मना कर दिया। दूल्हे का कहना था कि वह मानसिक तनाव में है। उसे सामान्य होने में कुछ समय लगेगा।
दूल्हे की बात सुनने के बाद दुल्हन को लगा कि दूल्हा किसी बात को लेकर तनाव में होगा। कुछ समय बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। मगर, शादी के बाद जब दिन पर दिन और महीने गुजरने लगे तो पत्नी को चिंता हुई। उसने पति से बातचीत कर उसकी समस्या जानने का प्रयास किया। जिससे कि वह इसे सुलझाने में मदद कर सके। मगर, पति ने उसे अपनी समस्या और अपने मन में क्या चल रहा है, ये नहीं बताया।
जिससे पत्नी को उस पर शक हुआ तो उसने पति का चेकअप कराया। मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आने के बाद भी पति के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। जिसके चलते कुछ महीने बाद ही पत्नी मायके चली आई। वह पति के अपने पास न आने का कारण जानने का प्रयास करती रही। मगर, जब पति कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ तो पत्नी ने पुलिस में शिकायत कर दी। पत्नी की अजब-गजब कहानी सुनने के बाद पुलिस ने दोनों को परिवार परामर्श केंद्र काउंसिलिंग के लिए भेजा है। जिससे काउंसलर दंपती की काउंसिलिंग करके उनकी समस्या को सुलझा सकें।