आगरा में रास्ते से युवती को खेत में खींचकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने कार्रवाई में की देरी

खंदौली के एक गांव में युवती से दुष्कर्म हुआ। मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई के बजाय पुलिस कई घंटे तक मामले को टालती रही। पीड़िता से घंटों सवाल-जवाब के बाद देर रात इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। अभी तक पुलिस आरोपितों को नहीं पकड़ पाई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:57 PM (IST)
आगरा में रास्ते से युवती को खेत में खींचकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने कार्रवाई में की देरी
आगरा में युवती को खेत में ले जाकर दुष्‍कर्म किया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। एक तरफ मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं को अपने अधिकार और उत्पीड़न के खिलाफ बोलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं निचले स्तर पर जब तक महिला अपराध के प्रति लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला खंदौली थाना क्षेत्र का देखने को मिला। यहां के एक गांव में युवती से दुष्कर्म हुआ। मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई के बजाय पुलिस कई घंटे तक मामले को टालती रही। पीड़िता से घंटों सवाल-जवाब के बाद देर रात इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। अभी तक पुलिस आरोपितों को नहीं पकड़ पाई है।

मामला खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी शनिवार दोपहर एक बजे घर से खेत पर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही जॉनी ने उसे रोक लिया। उस पर जबरन दोस्ती को दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने हाथ पकड़कर युवती को बाजरा के खेत में खींच लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता ने खेत पर काम कर रही मां को जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन उसे लेकर दोपहर दो बजे खंदौली थाने पहुंच गए। पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय उनसे सवाल-जवाब करती रही। रात 12 बजे उनसे तहरीर ली। इसके बाद जॉनी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। मगर, आरोपित की गिरफ्तारी के कोई प्रयास नहीं किए। रविवार को मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस हरकत में आई। रविवार दोपहर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसओ खंदौली ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी