Kidnapping: मथुरा से अपहृत बालिका आगरा में मिली, दुष्कर्म की कोशिश

फरह के गांव से युवक ले आया था मथुरा। बाद में ले गया था आगरा। बालिका ने शुक्रवार सुबह स्वजन को काल कर आगरा के रामबाग में होने की जानकारी दी। पुलिस बालिका को आगरा से लेकर मथुरा पहुंची। मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है पुलिस।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 03:12 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 03:12 PM (IST)
Kidnapping: मथुरा से अपहृत बालिका आगरा में मिली, दुष्कर्म की कोशिश
बालिका को अगवा कर ले आया था युवक।

आगरा, जेएनएन। फरह के एक गांव में गुरुवार को एक युवक द्वारा लालच देकर अपहृत की गई बालिका शुक्रवार को आगरा में मिली। बालिका के साथ आगरा में युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की है। हालांकि पुलिस अभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

फरह थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को एक युवक बाइक से गया। उसने खुद को बिजली निगम का कर्मचारी बताया और कहा कि तबादला होने के कारण अपना घरेलू सामान सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। गांव निवासी एक व्यक्ति उसके झांसे में आ गया। उसने सस्ता सामान खरीदने के लिए हां कर दी। पास के एक कोल्ड स्टोर में उसका बेटा काम करता है। बेटे के पास युवक को भेजने के लिए बाइक से अपनी 12 साल की पौत्री को भेज दिया। युवक बालिका को पहले मथुरा लेकर आया और फिर आगरा ले गया। यहां बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में आगरा में बालिका को छोड़ दिया। सुबह बालिका ने किसी के मोबाइल से स्वजन को काल कर खुद के आगरा के रामबाग में होने की बात बताई। पुलिस बालिका को ले आई और उससे पूछताछ कर रही है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि बालिका से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी