करवा चौथ के व्रत ने करा दी सुलह, पति दो मिनट में भूल गया सारे गिले-शिकवे

आगरा में दो महीने से चला आ रहा था पति पत्‍नी के बीच विवाद। पुलिस और कांउसलर के सामने पत्नी से किया वादा जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे। पत्‍नी का भी गुस्‍सा हुआ काफूर। करवा चौथ पर काउंसिलिंग को पहुंचे आठ जोड़ों में हुई सुलह।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:29 PM (IST)
करवा चौथ के व्रत ने करा दी सुलह, पति दो मिनट में भूल गया सारे गिले-शिकवे
आगरा में करवाचौथ के दिन आठ जोड़ों में रजामंदी बन गई।

आगरा, जागरण संवाददाता। दो महीने पहले दंपती में मामूली बात पर विवाद हो गया। पत्नी मायके चली गई, महज डेढ़ साल पहले बसी गृहस्थी उजड़ गई। मामला पुलिस थाना से होता हुआ परिवार परामर्श केंद्र जा पहुंचा। रविवार को काउंसिल के लिए पत्नी पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रखकर पहुंची। पति को जब यह पता चला तो वह सारे गिले-शिकवे भूल पत्नी को खुशी-खुशी पुलिस लाइन से ही अपने घर ले गया। जाने से पहले पुलिस और काउंसलर के सामने पत्नी से वादा किया, जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे...। यह कहानी अकेले सदर निवासी एक दंपती की नहीं बल्कि आठ जोड़ों की रही। सभी के विवाद का करवाचौथ पर सुखद अंत हो गया।

पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को काउंसिङ्क्षलग के लिए 50 जोड़ों को बुलाया गया था। जिसमें 18 जोड़े पहुंचे थे। इनमें नौ पत्नी करवाचौथ का व्रत रखकर पहुंची थीं। काउंलसर ने उनसे बातचीत की। किसी को पति के शराब पीने तो किसी को महीने का खर्च न देने की शिकायत थी। कुछ महिलाओं को सास-ससुर से शिकायत थी। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि कुल दस जोड़ों में सुलह हुई।

व्रत रखकर पहुंची पत्नी, पति के इंतजार में रोती रही

केंद्र में पत्नी करवाचौथ का व्रत रखकर पहुंची थी। एक घंटे इंतजार के बाद भी पति नहीं पहुंचा तो पत्नी रोने लगी। उसकी हालत देख काउंसलर ने पति से फोन पर संपर्क का प्रयास किया, न होने पर अगली तारीख दी गई।

chat bot
आपका साथी