आगरा में डॉक्‍टर की डेंगू से मृत्‍यु, शहर के वरिष्‍ठ चिकित्‍सक की थीं बहू

अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. हरीश चंद्रा की पुत्रवधु डा. श्रेया साहनी का डेंगू से हुआ निधन। चार दिन से आ रहा था बुखार जांच में डेंगू की हुई थी पुष्टि। वर्तमान में वे कस्बा किरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थीं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:19 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:19 PM (IST)
आगरा में डॉक्‍टर की डेंगू से मृत्‍यु, शहर के वरिष्‍ठ चिकित्‍सक की थीं बहू
डा. हरीश चंद्रा की बहू डा. श्रेया साहनी का निधन डेंगू की वजह से हो गया। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। अस्थि रोग विशेषज्ञ, सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज के अस्थि रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. हरीश चंद्रा की पुत्र वधु डा. श्रेया साहनी का डेंगू से निधन हो गया। उन्हें चार दिन से बुखार आ रहा था। डा. श्रेया साहनी, सरकारी स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं से जुड़ी थीं और वर्तमान में वे कस्बा किरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थीं।

चंद्रा आर्थोपेडिक सेंटर, बाग फरजाना के संचालक डा. हरीश चंद्रा के छोटे बेटे डा. अनुभव अग्रवाल की पत्नी डा. श्रेया साहनी को चार दिन से बुखार था। स्वजन डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि फिजीशियन डा. रोहित गुप्ता का इलाज चल रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बुधवार देर रात डा. श्रेया साहनी का निधन हो गया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। डा. श्रेया के निधन पर शहर के चिकित्‍सक समुदाय में शोक की लहर है।  

chat bot
आपका साथी