डेंगू से हुई आगरा में सिपाही की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

थाना एत्‍माद्दौला में तैनात पुलिसकर्मी सोनू को मंगलवार को आया था बुखार। बुधवार को प्‍लेटलेट काउंट एक लाख से गिरकर रह गया 30 हजार। शहर के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज। गुरुवार को सुबह इलाज के लिए दिल्‍ली ले जाया जा रहा था।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 11:40 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 11:40 AM (IST)
डेंगू से हुई आगरा में सिपाही की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
एत्‍माद्दौला में तैनात रहे सिपाही सोनू का आज सुबह डेंगू की वजह से निधन हो गया। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में डेंगू का कहर अब बच्‍चों के बाद बड़ों में दिख रहा है। एक पुलिसकर्मी की मौत भी डेंगू की वजह से हो गई है। थाना एत्माद्दौला मैं तैनात सिपाही को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया। गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। सिपाही की मौत के बाद पुलिसकर्मियों में शोक। वही परिवार में इकलौतेे पुत्र होने के चलते परिवार में भी हाहाकार मच गया है। 

जिला अलीगढ़ के थाना गोंडा गांव गिडॉरा निवासी सोनू, जो 2015 के बीच में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। छह साल तक पुलिस में भर्ती रहने के बाद सिपाही सोनू को मंगलवार के दिन तबीयत खराब होने पर नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हो गई। बुधवार की सुबह एक लाख से प्लेटलेट्स घटकर 30 हजार रह गईं। जिसके उनकी तबियत बिगड़ती चली गई। आगरा के सिनर्जी हास्पिटल में उन्‍हें रेफर किया गया। शाम को एम्बुलेंस से चौकी प्रभारी राहुल कुमार उन्हें अपने साथ ले जाकर आगरा में बड़े हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। गुरुवार की सुबह दिल्ली सर गंगाराम हास्पिटल ले जाने के लिए निकले ही थे कि अचानक रास्ते में सोनू ने अंतिम सांस ली। सोनू की मौत के बाद चौकी से लेकर थाने तक सभी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है। वहीं चौकी प्रभारी राहुल कुमार व राजीव गुप्ता, सिपाही भरत जो उसे अपने भाई की तरह प्यार करते थे, उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सिपाही के निधन की जानकारी पुलिस ने स्वजनों को दे दी है। जानकारी में ज्ञात हुआ कि सोनू अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी शादी करीब पांच साल पूर्व हुई थी। सोनू का एक पुत्र भी है । 

कोरोना काल में की थी जनता की खुलकर मदद

कोरोना के समय सिपाही सोनू ने नागरिकों की सेवा में कोई बिना कोई परवाह किये सेवा की थी। लॉकडाउन में आने जाने वाले प्रवासियों को खुद अपने पैसों से खाना तक खिलवाया था। साथ ही उनके रहने की व्यवस्था में अभी सोनू ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। साथ ही पुलिस की ड्यूटी भी बखूबी निभाई थी। सोनू कुमार अपनी अच्छी छवि के लिए नुनिहाई क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध थे। सोनू की मृत्‍यु की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय नागरिकों को भी काफी दु:ख हुआ है। 

chat bot
आपका साथी