हर क्षेत्र में देश बढ़ा है आगे : श्रीचंद

रामघाट रोड स्थित उत्सव गार्डन में जिला भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुणगान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:21 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:21 AM (IST)
हर क्षेत्र में देश बढ़ा है आगे : श्रीचंद
हर क्षेत्र में देश बढ़ा है आगे : श्रीचंद

जासं, अलीगढ़ : रामघाट रोड स्थित उत्सव गार्डन में जिला भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के विकास कार्यों पर आधारित 'नवभारत मेला' के अंतर्गत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी 25 सितंबर तक चलेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को दिखाया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला प्रभारी व एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, सांसद सतीश गौतम ने किया। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। रक्षा, शिक्षा और विनिर्माण हर क्षेत्र में काम हुआ है। भारत अभूतपूर्व विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए जाट शिरोमणि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। साथ ही डिफेंस कारिडोर के माध्यम से भारत को रक्षा उत्पादक निर्यातक देश बनाने में भी सहयोग होगा। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में भारत निश्चित रूप से आगामी वर्षों में विश्व गुरु बनेगा। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं। हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता मोदी हैं। विधायक राजकुमार सहयोगी, एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी जयवीर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राजीव शर्मा, अल्पसंख्य आयोग की सदस्य अनीता जैन, गौरव शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, शिव नारायण शर्मा, अनेकपाल सिंह, ठाकुर राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, हरेंद्र कालू, देवराज सिंह, नत्थी सिंह, राजेश राणा, जयदीप गौड़, सत्यपाल सिंह, कल्याण सिंह, अवध प्रकाश सिंह, शशी सिंह आदि थे।

मोदी के नेतृत्व में भारत बना सशक्त राष्ट्र : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री आमिर रशीद ने कहा कि अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले भव्य सम्मान से देशवासी गदगद हैं। इससे समझ में आता है कि भारत की धाक दुनिया में किस प्रकार से बन रही है। वह दिन दूर नहीं जब विश्व पटल पर मां भारती का झंडा लहराएगा। आमिर ने कहा कि जो लोग देश के प्रधानमंत्री को वीजा देने की मना करते थे आज वही उनके स्वागत में लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी