कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

टेढ़ी बगिया में था मेडिकल स्टोर कुछ दिन पूर्व ही आया था गांव गोवर्धन मथुरा की युवती से हुआ था विवाह तलाक भी हो चुका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:50 AM (IST)
कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

जेएनएन, आगरा। बरहन में मेडिकल स्टोर संचालक का शव घर में पंखे के कुंडे पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर स्वजन में कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बरहन के आंवलखेड़ा स्थित खांडा निवासी आकाश (24) पुत्र बंटी सिंह टेढ़ी बगिया इलाके में रहता था। उसका पास ही मेडिकल स्टोर था। पिता बंटी सिंह का भी गांव में ही मेडिकल स्टोर है। तीन वर्ष पूर्व बेटे का मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र की युवती से विवाह हुआ था। कुछ दिन बाद बेटे का तलाक हो गया। तभी से वह अवसाद में था। दो-तीन दिन पूर्व ही वह गांव में आया था। पिता के मुताबिक गुरुवार रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। सुबह पांच बजे आवाज देने पर जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांका। दृश्य देख चीख पुकार मच गई। अंदर बेटे आकाश का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।

chat bot
आपका साथी