मकान में चल रही थी सट्टे की गद्दी, नौ गिरफ्तार

जगदीशपुरा के बोदला में मकान में चल रहा सट्टा सूचना पर पुलिस ने मारा छापा मुख्य आरोपी फरार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 08:55 PM (IST)
मकान में चल रही थी सट्टे की गद्दी, नौ गिरफ्तार
मकान में चल रही थी सट्टे की गद्दी, नौ गिरफ्तार

आगरा, जागरण संवाददाता। जगदीशपुरा के बोदला में मकान में सट्टे की गद्दी चल रही थी। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित सगे भाई भाग निकले।

इंस्पेक्टर जगदीशपुरा अनूप कुमार तिवारी ने बताया मकान सलमान और शाहरूख का है। दोनों सट्टे की गद्दी चला रहे थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों के नाम विष्णु गोस्वामी, विजय, धर्मवीर, जीतू कुशवाह निवासी गुलाब नगर बोदला, रामनरेश निवासी लादूखेड़ा सैंया, धर्म सिंह निवासी खटीकपाड़ा हरीपर्वत, फैजान, दिनेश व शकील निवासी बोदला हैं।

दहेज हत्या के आरोपितों को जेल भेजा

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज के कहरई मोड़ स्थित विनय नगर में दो दिन पहले नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित पति और सास-ससुर को गिरफ्तार करके सोमवार को जेल भेज दिया।

विनय नगर निवासी पूनम पत्नी योगेश की दो अक्टूबर की भोर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पूनम की शादी छह महीने पहले हुई थी। स्वजन ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसे जान से मारने का आरोप लगाया था। मामले में मृतका के पिता श्रीनिवास ने पति योगेश, सास शकुंतला और ससुर नत्थीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर ताजगंज ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि आरोपितों को जेल भेजा गया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को आज बनाई जाएगी रणनीति

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को पिछले कुछ दिनों से कसरत चल रही है। मंगलवार को आइजी नवीन अरोरा ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें ट्रैफिक सुधार की रणनीति तैयार की जाएगी।

आइजी नवीन अरोरा ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को पांच उप समितियां बनाई थीं। ट्रैफिक पुलिस, व्यापारी और समाज के अन्य वर्गों के साथ बैठक कर सुधार को सुझाव लिए। साथ ही इस पर अध्ययन करने के लिए पांच उप समितियां बनाई थीं। इन उप समितियों को ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को सुझाव देने के लिए निर्देशित किया गया था। मंगलवार को इन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। आइजी नवीन अरोरा ने बताया कि मंगलवार शाम 4.30 बजे से सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में एडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग, टोरंट और डीवीवीएनएल के अधिकारी भी बुलाए गए हैं। इस बैठक में ट्रैफिक सुधार को रणनीति बनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी