लखीमपुर खीरी के किसानों की अस्थि कलश यात्रा पहुंची आगरा, श्रद्धांजलि अर्पित

फिरोजाबाद से आगरा सीमा में गुरुवार को दाखिल हुई अस्थि कलश यात्रा। एत्‍मादपुर में किसान नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि। आज फतेहाबाद और फिर इसके बाद रात को शमसाबाद में होगी सभा। किसान संयुक्‍त मोर्चा के सदस्‍य लेकर निकले हैं ये यात्रा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:18 PM (IST)
लखीमपुर खीरी के किसानों की अस्थि कलश यात्रा पहुंची आगरा, श्रद्धांजलि अर्पित
एत्‍मादपुर में लखीमपुर खीरी हिंसा में मृतक किसानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मृतक किसानों की अस्थि कलश यात्रा विभिन्‍न शहरों में जा रही है। इसी कड़ी में ये यात्रा गुरुवार शाम आगरा पहुंची है। यहां एत्‍मादपुर में यात्रा के दाखिल होने पर मृतक किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, साथ दोषियों को सजा तथा पीडि़त परिवारों की सहायता की मांग की गई।

किसान संयुक्त मोर्चा के प्रदेश प्रवक्‍ता हरेंद्र सिंह बाजवा, राष्ट्रीय महासचिव लखबिन्दर कोर, राजवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेम अतुल, महासचिव हरदीप सिंह पौड़ी गुरुवार को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले मृतक किसानों की अस्थि कलश यात्रा लेकर एत्मादपुर तहसील पहुंचे। ये यात्रा फिरोजाबाद से होते हुए यहां आई है।

एत्‍मादपुर में सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में आगरा जनपद की सीमा पर स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज पर यात्रा में शामिल लोगों को रिसीव किया गया, इसके बाद तहसील परिसर में सभा हुई। यहां किसान नेताओं और सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के व्‍यक्तियों ने मृतक किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रदेश कपिल ठाकुर, मुलायम सिंह चौहान, नरेश चौहान, रामू पंडित, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, सत्यपाल परमार, भानु ठाकुर, रामवीर सिंह, हरि शंकर, श्यामवीर सिंह, अनु ठाकुर, श्रीलाल तोमर, भारत सिंह, सुभाष उपाध्याय, ओम प्रकाश गुप्ता, अशोक यादव, महेश तोमर, सुरेंद्र यादव, विवेक यादव, श्याम बाबू सिंह, अमित चंद जाटव आदि किसान मौजूद रहे। एत्‍मादपुर से यात्रा शाम साढ़े बजे आगरा के लिए रवाना हो गई है। आगरा में फतेहाबाद और शमसाबाद में आज किसानों के अस्थि कलश पहुंचेंगे।

chat bot
आपका साथी