आगरा में दारोगा को फेंका था छत से, डेढ़ वर्ष बाद हुआ गिरफ्तार आरोपित

एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर क्षेत्र में राकेश नगर के निवासी सोनू सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में छेड़छाड़ घर में घुसकर मारपीट बलवा व अन्य धाराओं में एत्माद्दौला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसे पकड़ने गए दारोगा नफीस को फेंक दिया गया था छत से।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:06 PM (IST)
आगरा में दारोगा को फेंका था छत से, डेढ़ वर्ष बाद हुआ गिरफ्तार आरोपित
आगरा में दारोगा से छत से फेंकने का आरोपित पुलिस गिरफ्त में।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला क्षेत्र में दबिश को गए दारोगा को छत से फेंकने के आरोपित को डेढ़ वर्ष से पुलिस नहीं पकड़ सकी थी। अब पुलिस ने उसे गिरप्तार कर लिया है। वह पूर्व में छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट करने के मुकदमे में भी वांछित चल रहा था।

एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर क्षेत्र में राकेश नगर के निवासी सोनू सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट, बलवा व अन्य धाराओं में एत्माद्दौला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में वह वांछित था। 17 फरवरी 2020 को आरोपित की गिरफ्तारी को दारोगा नफीस पुलिस टीम के साथ उसके घर पहुंचे। आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित ने दारोगा को छत से फेंक दिया। इसमें उनके काफी चोट आई थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। मगर, आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी को घर में दबिश दी। इस दौरान साेनू और उसके पिता मलखान सिंह मौके पर मिल गए।मलखान सिंह भी मुकदमों में नामजद थे। मगर, उन्होंने कोर्ट से जमानत करा ली थी। पुलिस चौकी पहुंचने पर मलखान सिंह ने जमानत की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ करके मलखान को छोड़ दिया। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आरोपित सोनू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

चौकी से भागने की चर्चाएं

सोनू और उसके पिता को पुलिस पकड़कर फाउंड्री नगर चौकी में ले आई। इसके बाद पिता के साथ सोनू के भी पुलिस के चंगुल से छुड़ाने की चर्चाएं क्षेत्र में हुई थीं। चर्चाएं थीं कि आरोपित को कुछ लोग पुलिस चौकी से ले गए। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तब उसे दोबारा से पुलिस ने दबोच लिया। मगर, पुलिस अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी फाउंड्री नगर में लाया गया था। यहां से उसे थाने में लाया गया। तभी कुछ लोगों ने आरोपित के भागने की अफवाह उड़ाई थी।

chat bot
आपका साथी