Misdeed Case in Agra: आगरा में खेत पर गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार

Misdeed Case in Agra खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला। सोमवार की रात को खेत पर शौच के लिए गई थी किशोरी। जानकारी होने पर मंगलवार को थाने लेकर पहुंचे स्वजन। दहशत के चलते किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में नहीं बताया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:02 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:02 PM (IST)
Misdeed Case in Agra: आगरा में खेत पर गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार
सोमवार की रात को खेत पर शौच के लिए गई थी किशोरी।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को खेत पर गई किशोरी को दो लोगों ने दबोच लिया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दहशतजदा किशोरी ने रात को घटना की जानकारी परिवार के लोगाें को नहीं दी। मंगलवार की सुबह किशोरी की हालत देख स्वजन ने जानकारी की। किशोरी द्वारा अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी देने पर स्वजन मंगलवार को उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित नाबालिग बताया गया है।

घटना खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सोमवार की रात को गांव की किशोरी खेत पर शौच के लिए गई थी। वहां पर पहले से मौजूद राजेश और उसके नाबालिग साथी ने किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपिताें ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को इसके बारे में किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी देकर वहां से भाग गए।

खेत से करीब घंटे बाद लौटी किशोरी को बदहवास हालत में देखकर परिवार के लोगों ने उससे जानकारी की। दहशत के चलते किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में नहीं बताया। मंगलवार की सुबह उसकी हालत खराब होने और बुरी तरह से डरा हुआ देखकर मां ने बातचीत की। किशोरी ने मां को सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया। मामला जानकारी में आने पर परिवार के होश उड़ गए। स्वजन आरोपिताें के घर पहुंचे लेकिन वह गायब थे। स्वजन ने पीड़िता के साथ थाने पहुुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी