आगरा में मिट्टी की ढाय गिरने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मंसूखपुरा के गांव रनुपुरा की घटना। मिट्टी खोदने गया था 13 वर्ष का किशोर। बड़े भाई के लौटने पर किशोर के मिट्टी में दबे होने का पता चला। गांव के लोगों ने आधा घंटे की कोशिश के बाद उसे बाहर निकाला।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:26 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:26 PM (IST)
आगरा में मिट्टी की ढाय गिरने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मंसूखपुरा के गांव रनुपुरा की घटना। मिट्टी खोदने गया था 13 वर्ष का किशोर।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के मंसूखपुरा थाना क्षेत्र में रविवार काे मिट्टी की ढाय गिरने से 14 वर्ष का किशोर उसमें दब गया। बड़े भाई के लौटने पर किशोर के मिट्टी में दबे होने का पता चला। गांव के लोगों ने आधा घंटे की कोशिश के बाद उसे बाहर निकाला। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किशोर मिट्टी में दबने से दम तोड़ चुका था। हादसे का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना थाना मंसूखपुरा के गांव रनुपुरा की है। मोहित 14 वर्ष पुत्र रामकिशोर सातवीं कक्षा में पढ़ता है। मोहित चार भाई हैं। वह रविवार की सुबह नौ बजे बड़े भाई योगेंद्र के साथ घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गांव के पास तालाब में गया था। दोनों भाई मिलकर मिट्टी खोद रहे थे। बड़ा भाई योगेंद्र बोरी में मिट्टी भरकर उसे घर पर डालने गया था। वह मोहित से मिट्टी की खोदाई करने की कहा गया था। कुछ देर बाद योगेंद्र वापस आया तो उसे मिट्टी की ढाय गिरी मिली। छोटा भाई मोहित वहां नहीं दिखा। उसके ढाय में दबे होने की आशंका पर योगेंद्र के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए।

उन्होंने मिट्टी को हटाना शुरू कर दिया। आधा घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणाें को मोहित मिट्टी की ढाय के नीचे दबा हुआ मिला। लोगों ने उसे बाहर निकाला, तब तक वह दम तोड़ चुका था। उधर, किशोर की मौत की खबर उसके घर पहुंचने पर स्वजन में कोहराम मच गया। वह घटनास्थल पर जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिलखते स्वजन को शांत कराया। 

chat bot
आपका साथी