50 गांवों में पहुंची टीम, नारी शक्ति को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला कल्याण विभाग की टीम ने क्षेत्र के 50 गांवों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को कानून के बारे में जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
50 गांवों में पहुंची टीम, नारी शक्ति को किया जागरूक
50 गांवों में पहुंची टीम, नारी शक्ति को किया जागरूक

शामली, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला कल्याण विभाग की टीम ने क्षेत्र के 50 गांवों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को कानून के बारे में जागरूक किया। साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी।

शुक्रवार को महिला कल्याण अधिकारी और वन स्टाप सेंटर की प्रभारी गजाला त्यागी ने बताया कि शासन के आदेश पर शामली, कांधला, थानाभवन, झिझाना, चौसाना आदि क्षेत्र के 50 गांवों में पहुंचकर महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया। महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर है। महिलाओं एवं बहन-बेटियों की सम्मान में ठेस पहुंचाने का काम करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गजाला त्यागी ने बताया कि टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि यदि कोई भी शोहदा महिलाओं के साथ बदसलूकी करता है तो वो तत्काल इसकी सूचना महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181, 1098, 108 और 102 टोल फ्री पर दें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। इस दौरान टीम की सदस्य प्रिसी, आईसा, सुमन, आंचल, मनीषा, नीलम सैनी, पल्लवी, बेबी आदि मौजूद रहे। उधर शामली के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय शामली में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त डा. सन्तोष अग्रहरि ने महिला कामगारों को श्रम कानूनों जैसे समान पारिश्रमिक अधिनियम, मातृ का हितलाभ की जानकारी दी। साथ ही बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी