ताजमहल, धार्मिक स्‍थल और जिम पर फिलहाल लटका रहेगा ताला, DM ने दिया आदेश

Lockdown बुधवार से जिम और योगा सेंटर खाेेेले जाने पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक। चार माह से हैं बंद। ताजगंज और फतेहपुरसीकरी में हैं कई कंटेनमेंट जोन।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 09:23 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:25 AM (IST)
ताजमहल, धार्मिक स्‍थल और जिम पर फिलहाल लटका रहेगा ताला, DM ने दिया आदेश
ताजमहल, धार्मिक स्‍थल और जिम पर फिलहाल लटका रहेगा ताला, DM ने दिया आदेश

आगरा, अमित दीक्षित। कोरोना संक्रमण के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन ने यथा स्थिति बरकरार रखने का निर्णय लिया। फिलहाल ताजमहल सहित अन्य स्मारक और धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे। ताजमहल और फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में हर दिन नए मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते यहां पर कई कंटेनमेंट जोन हैं, जब तक जोन खत्म नहीं होंगे। तब तक स्मारकों को नहीं खोला जाएगा। वहीं बुधवार से जिले में चार माह के बाद खुलने जा रहे जिम और योगा सेंटर को न खोलने का निर्णय लिया गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जल्द ही कोविड के रोकथाम की समीक्षा की जाएगी। जिस तरीके से आगरा में केस आ रहे हैं। उसके चलते ताजमहल, धार्मिक स्थल, जिम और योगा सेंटर को न खोलने का निर्णय लिया गया है।

93 हैं कंटेनमेंट जोन

मंगलवार को जिले में चार और कंटेनमेंट जोन बढ़ गए। यह संख्या 93 पर पहुंच गई। सोमवार को कुल 89 जोन थे। जोन के दायरे में ढाई सौ मीटर का क्षेत्र आता है।

79.4 फीसद पहुंचा क्योर रेट

मंगलवार को जिले का क्योर रेट 79.4 फीसद पर पहुंच गया। इससे पूर्व यह 80 फीसद से अधिक था।

3.34 फीसद पहुंचा सैंपल पॉजिटिविटी रेट

मंगलवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट में और भी सुधार आया। रेट 3.34 फीसद पर पहुंच गया। डेढ़ माह पूर्व रेट छह से सात फीसद के आसपास था।

पूल सैंपलिंग पर विशेष ध्यान

डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। पूल सैंपलिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मास्क लगाएं और छह फीट की दूरी का रखें ध्यान

डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि जब भी घर से बाहर निकलें मास्क लगाकर ही निकलें। वहीं छह फीट की शारीरिक दूरी का पालन करें।

chat bot
आपका साथी