Toursim: दुनिया में नंबर वन है ताजमहल, हेरिटेज टूरिज्म के साथ मेडिकल, विलेज और संगीत टूरिज्म पर देना होगा ध्यान

ताजनगरी में विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन संस्थाओं ने पर्यटकों का स्वागत फूल बरसाकर और पेठा खिलाकर किया। भारत पर्यटन ने दयालबाग शिक्षण संस्थान के साथ हेरिटेज नालेज टूर का आयोजन किया। उप्र पर्यटन ने गोष्ठी का आयोजन किया।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 03:53 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 03:53 PM (IST)
Toursim: दुनिया में नंबर वन है ताजमहल, हेरिटेज टूरिज्म के साथ मेडिकल, विलेज और संगीत टूरिज्म पर देना होगा ध्यान
विश्व पर्यटन दिवस पर ताजनगरी में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आगरा, जागरण संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस पर होटल ग्रांड में उप्र पर्यटन द्वारा होटल ग्रांड के सहयोग से "आज के परिप्रेक्ष्य में पर्यटन गतिविधियां' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कोरोना काल की चुनाैतियों के बीच अपार संभावनाओं वाले पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने पर विचार प्रस्तुत किए। मेडिकल टूरिज्म, विलेज टूरिज्म और म्यूजिक टूरिज्म पर ध्यान देने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम ने कहा कि हम ताजमहल को सातवां अजूबा कहते हैं, लेकिन वो सातवा अजूबा नहीं, दुनिया में नंबर वन है। हमें इसी धारणा से काम करना चाहिए। उपनिदेशक पर्यटन अमित ने कहा कि कोरोना काल में पर्यटन उद्योग को बहुत नुकसान पहुंचा है। अभी भी बड़ा संकट है, क्योंकि इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं आ रही हैं। टूरिज्म गिल्ड के पूर्व अध्यक्ष अरुण डंग ने आगरा में हेरिटेज टूरिज्म के साथ विलेज टूरिज्म, मेडिकल टूरिज्म, म्यूजिक टूरिज्म में संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया। सुप्रीम कोर्ट अनुश्रवण समिति के सदस्य रमन ने ताज ट्रेपेजियम जोन अथारिटी के सहयोग से पर्यटन विकास पर जोर दिया। टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष हरी सुकुमार ने कहा कि आगरा में अपार संभावनाएं हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे कि पर्यटन उद्योग का विकास हो सके। टूरिज्म गिल्ड के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि हमें पर्यावरण और पर्यटन को साथ लेकर चलना होगा। अरुण सक्सेना ने वेडिंग डेस्टिनेशन टूरिज्म को बढ़ावा देने को प्रयास करने की बात कही। अभिमन्यु कुमार ने गीत सुनाया। गजल गायक सुधीर नारायन, राजेश शर्मा, उद्यान अधीक्षक संजीव कुमार शर्मा, अतुल रोहतगी, मुकुल गुप्ता, एसके श्रीवास्तव, प्रदीप टमटा, शफी मोहम्मद, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

पर्यटकों पर बरसाए फूल, पेठा खिलाया

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने आगरा किला पर सोमवार सुबह पर्यटकों पर फूल बरसाए। आगरा की पहचान पेठा खिलाकर सभी पर्यटकों का मुंह मीठा कराया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, संजीव जैन, माधव मोहन बंसल, राजेश कालिया, संजीव भारती, नंदू गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, संजय सिंह, अंकित बंसल, गौरव चौहान, विकास कश्यप, चंद्रमोहन खंडेलवाल मौजूद रहे।

छात्रों ने की मुगल हेरिटेज वाक

भारत पर्यटन, आगरा द्वारा दयालबाग शिक्षण संस्थान के सहयोग से छात्रों को "समावेशी विकास के लिए पर्यटन' थीम पर मेहताब बाग, कछपुरा की मुगल हेरिटेज वाक कराई गई। जागरूकता एवं नालेज हेरिटेज टूर का आयोजन किया गया। पर्यटन क्विज व पोस्टर प्रस्तुति हुई। संजोग सिंह, तरुण राना, लेखराज, डा. प्रेमशंकर सिंह, डा. रंजना पांडे, डा. प्रियंका सिंह, डा. योगिता जैन, डा. सचिन, पर्यटन सूचना अधिकारी हरीशचंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी