Tajmahal: तीन दिन की बंदी के बाद खुला ताजमहल, भीड़ है आज कुछ कम

साप्ताहिक बंदी के चलते बंद रहा था स्मारक। लॉकडाउन के बाद बीते बुधवार को ही पर्यटकों के लिए खुले थे स्मारक। बारिश शुरू होने के साथ बढ़ेगी पर्यटकों की संख्‍या। इसके साथ ही आगरा किला फतेहपुर सीकरी सिकंदरा एत्माद्दौला मेहताब बाग रामबाग समेत अन्य स्मारकों के प्रवेश द्वार भी खुले।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:12 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:12 PM (IST)
Tajmahal: तीन दिन की बंदी के बाद खुला ताजमहल, भीड़ है आज कुछ कम
ताजमहल सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। तीन दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद ताजमहल सोमवार को पर्यटकाें के लिए दोबारा खुल गया। सुबह सात बजे से पर्यटकों को स्मारकों में प्रवेश दिया गया। अन्य स्मारक दो दिन की बंदी के बाद खुले। उप्र में लागू साप्ताहिक बंदी के चलते स्मारक दो दिन बंद रहे थे।

कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने पर देशभर में स्मारक 16 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहे थे। पिछले सप्ताह बुधवार को दो माह की बंदी के बाद स्मारक खुले थे। ताजमहल बुधवार व गुरुवार को ही खुल सका था। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है और शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते स्मारक बंद रहा। अन्य स्मारक शनिवार व रविवार को बंद रहे थे। तीन दिन की बंदी के बाद ताजमहल और दो दिन की बंदी के बाद आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला, मेहताब बाग, रामबाग समेत अन्य स्मारकों के प्रवेश द्वार सुबह सात बजे खुले। ताजमहल पर सुबह से ही पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया। इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा रही है। बुधवार को ताजमहल देखने 2378 पर्यटक पहुंचे थे।

मुख्य मकबरे पर जा रहे हैं 20 फीसद पर्यटक

ताजमहल में स्टेप टिकटिंग लागू है। मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का टिकट अलग से लागू है। बुधवार को मुख्य मकबरे पर 410 पर्यटक गए थे, जिनमें 370 वयस्क और 40 बच्चे शामिल थे। गुरुवार को 515 पर्यटक मुख्य मकबरे पर गए थे, जिनमें 465 वयस्क और 50 बच्चे शामिल थे।

chat bot
आपका साथी