मीनार- ए- मोहब्बत के साये तले सात जन्मों के रिश्ते बने, जानिये डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए क्या है खास पसंद

वेडिंग प्लानर्स की मदद ले रहे लोग, एडवेंचर ट्रिप की तरह हो रहीं शादी। सहालग की हुई शुरुआत, अपनों के साथ संजो रहे सुनहरी यादें।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 03:46 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 03:46 PM (IST)
मीनार- ए- मोहब्बत के साये तले सात जन्मों के रिश्ते बने, जानिये डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए क्या है खास पसंद
मीनार- ए- मोहब्बत के साये तले सात जन्मों के रिश्ते बने, जानिये डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए क्या है खास पसंद

आगरा [संदीप शर्मा]: शादी के बाद नवयुगलों की पहली पसंद भले ही केरल, गोवा, हिमाचल और राजस्थान हो लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ताजनगरी खास पसंद है। ताज के व्यू के साथ शादी का क्रेज भी बढ़ा है। वैसे भी शादी दो लोगों का नहीं, परिवारों, समाज और संस्कृति का मिलन होता है। इसलिए इस मौके को खास बनाने के लिए कोई भी कमी नहीं छोडऩा चाहता। इसके लिए वेडिंग प्लानर्स से मदद ली जा रही है। थीम वेडिंग पुराना ट्रेंड है और ट्रेडीशनल व वेस्टर्न थीम का क्रेज आज भी बरकरार है। 

लोगों को पसंद आ रहा कॉन्सेप्ट

विंटेज एंटरटेनमेंट के इवेंट मैनेजर आशीष अरोड़ा ने बताया कि आजकल भीड़भाड़ से अलग शादी को यादगार बनाने को डेस्टीनेशन वेडिंग कॉन्सेप्ट लोकप्रिय है। इसमें दोनों पक्षों के चुनिंदा लोगों के साथ किसी रॉयल लोकेशन पर 50 से 125 लोगों के साथ दो से तीन दिन का फंक्शन होता है। शादी के साथ लोकल गेम्स, इवेंट्स, प्री और पोस्ट वेडिंग शूट, संगीत नाइट पर सेलीब्रिटी और म्यूजिकल बैंड तक का प्रबंध किया जाता है। इसके अलावा अलग-अलग  लोकेशन पर आयोजन करके विविधता लाई जाती है।

ताज के पाश्र्व या जहां से ताज दिखता है वह तलाशी जाती हैं। तमाम होटलों में ऐसी व्यवस्था की गई है जहां से कार्यक्रम स्थल के पाश्र्व में ताजमहल दिखता है। यहां पर कार्यक्रम को भीड़ भरा बनाने के बजाय भव्य बनाने के प्रयास किए जाते हैं। आगरा को इसलिए भी पसंद किया जाता है क्योंकि यहां पर खासी लोकेशन हैं, जिससे लोगों को दो-तीन दिन बिताने में मजा आता है। लोग अपने कार्यक्रम में मथुरा-वंृदावन को भी शामिल कर लेते हैं। वृंदावन में लोगों को आध्यामिक शांति भी मिलती है। वहां लोगों को मंदिरों के दर्शन के साथ ब्रज की माटी में आयोजन की संतुष्टि मिलती है।

हालांकि आगरा की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए अभी यहां पर और भी बहुत कुछ करने की संभावना है। आगरा में एक तरफ चंबल नदी है तो दूसरी तरफ यमुना भी है। फतेहपुर सीकरी के आस-पास राजस्थान का अहसास होता है तो शहर में मुगल विरासत भरी पड़ी है। 

ये हैं हॉट लोकेशन

भारत में डेस्टीनेशन वेडिंग के लिए केरल, गोवा, उदयपुर, हिमाचल, जोधपुर, जयपुर, आगरा, एंबे वैली आदि जगह की डिमांड च्यादा है। विदेशों में थाइलैंड का फुकेट, बैंकॉक व पटाया, टर्की मेंअन्टार्लिया, नेपाल में काठमांडू, दुबई, सिंगापुर लोकप्रिय हैं।

यह भी हैं खास

- ब्राइड एंड ग्रुम एंट्री के लिए स्पेशल कॉन्सेप्ट।

- स्पेशल इफेक्ट्स में लेजर लाइट, बबल्स आदि का प्रयोग।

- बरात, एंट्री, वरमाला और फेरों पर आकर्षक फायर वक्र्स पर विशेष ध्यान।

- ड्राय आइस से स्टेज पर स्वर्ग जैसा माहौल बनाना नया कॉन्सेंप्ट है।

- शादियों में कार्ड की जगह ई-इनवाइट भेज रहे हैं, कार्ड भी एडवांस हो गए हैं।

लोकल वेडिंग का टेस्ट बदला

अब शादी को एडवेंचर ट्रिप की तरह लिया जा रहा है। एक दिन में ही शादी नहीं अब दो से तीन दिन के आयोजन होते हैं। साथ ही कलर बेस थीम चल रही है जैसे रजवाड़ा, सनफ्लार आदि।

बजट के हिसाब से भव्यता

शादी को भव्य बनाने के लिए खर्च भी खूब किया जा रहा है। आगरा में दो दिन की वेडिंग का बजट 25 से 35 लाख रुपये हैं। वहीं जयपुर में इसके लिए 50 से 60 लाख, उदयपुर में 60 लाख से एक करोड़ तक का पैकेज उपलब्ध है। यह पैकेज तीन से पांच सितारा होटल का है।

ये हैं प्रमुख सहालग

ज्योतिषी पं. चंद्रेश कौशिक ने बताया देवोत्थान एकादशी 19 नवंबर को है। इस दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। शुभ मुहूर्त 19, 23, 24, 29, 30 हैं। इसके बाद दिसंबर में 11, 12 को भी बड़ा सहालग है।

chat bot
आपका साथी