ताज ईस्ट ड्रेन की कम कर दी गहराई और चौड़ाई

स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा है नाला निर्माण कमिश्नर से की गई है काम में गड़बड़ी की शिकायत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 11:59 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 11:59 PM (IST)
ताज ईस्ट ड्रेन की कम कर दी गहराई और चौड़ाई
ताज ईस्ट ड्रेन की कम कर दी गहराई और चौड़ाई

आगरा, जागरण संवाददाता। स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा ताज ईस्ट ड्रेन का निर्माण कार्य सवालिया घेरे में है। नाले की चौड़ाई व गहराई कम करने और काम में गड़बड़ी की शिकायत कमिश्नर से की गई है।

ताजगंज में असद गली से होकर यमुना नदी तक जाने वाले नाले को ताज ईस्ट ड्रेन के नाम से जाना जाता है। करीब आठ माह पूर्व स्मार्ट सिटी के तहत इस नाले को दोबारा बनाने का काम शुरू किया गया था। नाले में तीन जगह दीवार बनाकर रोक लगाई गई थी। पिछले दिनों बारिश होने पर असद गली, ताज के पूर्वी गेट और नगला पैमा की तरफ जाने वाले रास्ते पर बने मकानों में पानी भर गया था। नाले में पुलिया के नीचे काफी सिल्ट जमा है। कांग्रेस नेता इब्राहिम हुसैन जैदी ने सोमवार को नाले के काम में गड़बड़ी की शिकायत कमिश्नर से करते हुए जांच कराने की मांग की। शिकायत में ये शामिल हैं ये बिदु

-पूर्व में नाला उस समय की आबादी के अनुसार बनाया गया था। वर्तमान में आबादी बढ़ने के बावजूद नाले की गहराई व चौड़ाई कम कर दी गई है।

-सिल्ट को साफ किए बिना ही नाला बना दिया गया है। पुराने नाले की दीवार को छोड़कर नई दीवार बना दी गई है, जिससे उसकी गहराई व चौड़ाई कम हो गई है। इससे बारिश में जल भराव की समस्या उत्पन्न होगी।

-पुराने नाले की सफाई को जेसीबी मशीन उतारने को रैंप भी बना हुआ था। नया नाला बनाते समय इसकी व्यवस्था नहीं की गई।

-पूर्व में नाला सीधा बना हुआ था। अब नाले को घुमावदार बनाया गया है, जिससे ताजमहल के समीप बारिश होने पर जलभराव हो सकता है।

chat bot
आपका साथी