महंगी हुई पेठे की मिठास, प्रतिकिलो 15 से 20 रुपये बढ़े दाम

व्यावसायिक गैस सिलेंडर और चीनी महंगी होने से 15 से 20 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ पेठा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:09 PM (IST)
महंगी हुई पेठे की मिठास, प्रतिकिलो 15 से 20 रुपये बढ़े दाम
महंगी हुई पेठे की मिठास, प्रतिकिलो 15 से 20 रुपये बढ़े दाम

जागरण संवाददाता, आगरा: विश्वविख्यात आगरा का पेठा भी महंगाई की चपेट में आ गया है। व्यावसायिक गैस सिलेंडर और चीनी महंगी होने के कारण 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगा हो गया है। इसकी मिठास का स्वाद लेने के लिए लोगों को अब पहले की अपेक्षा अधिक खर्च करना होगा।

कोरोना काल में पेठे का कारोबार भी पूरी तरह से चौपट हो गया था। पिछले साल लाकडाउन के बाद से यह कारोबार पटरी पर नहीं आ पा रहा था। दूसरी लहर में यह चपेट में आ गया था। दीपावली के मौके पर यह रफ्तार पकड़ने को है लेकिन अब महंगाई का असर पड़ गया है। पेठा बनाने में चीनी उपयोग में आती है। लगभग डेढ़ महीने पहले चीनी का भाव 3450 रुपये प्रति कुंतल था। अब ये बढ़कर 3950 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। इसके साथ ही पिछले 20 दिनों में गैस सिलेंडर के दामों भी इजाफा हुआ है। 1667.50 रुपये वाला व्यावसायिक गैस सिलेंडर अब 1771.50 रुपये का हो गया है। इसके चलते पेठा 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगा हो गया है। ताजनगरी में लगभग 56 तरीके का पेठा बनता है। 40 टन पेठे का हर रोज उत्पादन हो रहा है। जिले में 500 पेठा उत्पादन इकाई हैं और 2000 रिटेल दुकानें शहर में हैं। शहर में

56 तरह के पेठे बनाए जाते हैं। दीपावली के लिए तैयारी

शहर के अधिकांश घरों में दीपावली पर मेहमानों के स्वागत में पेठा भी परोसा जाता है। ऐसे में पेठा कारोबारियों ने दीपावली को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पहले से जो आर्डर मिल चुके हैं, उनके लिए पेठा बनाना शुरू कर दिया है। शहर ही नहीं, दिल्ली, ग्वालियर, जयपुर, लखनऊ, बरेली, कानपुर आदि कई प्रमुख शहरों से यहां के कारोबारियों को पेठे के आर्डर मिले हैं।

पेठे की प्रमुख वैरायटी की दर

पेठा वैरायटी वर्तमान में रुपये/किलो पूर्व में रुपये/किलो

सादा पेठा 120 100

सादा अंगूरी 150 135

लाल पेठा 150 130

पान गिलोरी 12 पीस 150 130

केसर पेठा 150 125

केसर अंगूरी 180 160

चैरी पेठा 200 185

खस पेठा 180 160

मिक्स चैरी 200 185

कोकोनट 200 180

रायल पेठा 360 340 व्यावसायिक सिलेंडर और चीनी महंगी होने के कारण पेठा 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है। कोरोना काल के बाद पेठे का कारोबार थोड़ा जोर पकड़ रहा है। दीपावली के लिए आर्डर मिल चुके हैं।

राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह पेठा एसोसिएशन

chat bot
आपका साथी