आगरा में बोले स्‍वतंत्र देव सिंह, हमारे यहां बूथ अध्यक्ष भी हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष

आगरा की विजय नगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह किया बूथ संपर्क अभियान। यहां नागरिकों के बीच बोले कि भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है। केंद्र सरकार की सात साल और राज्य सरकार की साढ़े चार की उपलब्धियों के बारे में जन-जन को बताया गया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 11:18 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 11:18 AM (IST)
आगरा में बोले स्‍वतंत्र देव सिंह, हमारे यहां बूथ अध्यक्ष भी हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष
शुक्रवार सुबह आगरा में जनसंपर्क करते भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह।

आगरा, जागरण संवाददाता। विपक्ष की कोई पार्टी नहीं है। सब वंशवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है। हमारे यहां बूथ अध्यक्ष भी कल का प्रदेश अध्यक्ष हो सकता है। यह कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का। बूथ संपर्क अभियान के दौरान उन्‍होंने शुक्रवार सुबह विजय नगर कालोनी स्थित विजय अपार्टमेंट में लोगों से संवाद किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित करती रहती है। पार्टी द्वारा 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक घर-घर संपर्क करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। केंद्र सरकार की सात साल और राज्य सरकार की साढ़े चार की उपलब्धियों के बारे में जन-जन को बताया जा रहा है। आमजन यदि कोई सुझाव और समस्या से अवगत कराना चाहता है तो वह बूथ अध्यक्ष को अवगत करा सकता है। इसे हम जिला या महानगर अध्यक्ष के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष ने विजय अपार्टमेंट के लोगों से मुलाकात कर, पहले तो उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताया, इसके बाद उन्होंने उनके साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार वंचित वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। पिछली सरकारों में अनुसूचित वर्ग के लिए चलाई गई येाजनाएं धरातल पर नहीं आती थीं, लेकिन कोई बाधा नहीं है। हमें समाज के बीच जाकर चारपाई पर समय बिताना होगा। इस दौरान उनके साथ विधायक पुरुषोत्‍तम खंडेलवाल, राजीव गुप्‍ता 'बीजना' भी मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी