अंधविश्वास के चक्कर में चली गई ननद-भाभी की जान

सांप ने डंसने पर स्वजन बायगीरों से इलाज कराने को दौड़ते रहे अस्पताल तक नहीं ले गए शुक्रवार रात जमीन पर सोते समय एक साथ सांप ने डंसा था

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:00 AM (IST)
अंधविश्वास के चक्कर में चली गई ननद-भाभी की जान
अंधविश्वास के चक्कर में चली गई ननद-भाभी की जान

जागरण टीम, आगरा। सर्पदंश से ननद-भाभी की मौत हो गई। दोनों घर में जमीन पर सोई हुई थीं, तभी सांप ने काट लिया। स्वजन उन्हें अंधविश्वास के चक्कर में बायगीर के पास भी ले गए लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

फतेहपुर सीकरी के औलेंडा स्थित नगला हरबक्श निवासी पप्पू नायक के बेटे रिकू की 14 सितंबर को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसका विवाह दो माह पूर्व ही संगीता (21) से हुआ था। सांत्वना प्रकट करने पप्पू की बेटी विनीता (21) भी मायके में आई थी। शुक्रवार रात को ननद और भाभी एक ही कमरे में जमीन पर सो रही थीं। सांप ने पहले विनीता को फिर संगीता को डंस लिया। चीखपुकार पर स्वजन समेत आसपास के लोग पहुंच गए। स्वजन बेहोशी की हालत में दोनों को भरतपुर ले गए। अंधविश्वास में उन्होंने बायगीर का इलाज कराया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। रविवार को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कलींजर में घर में निकला अजगर

जागरण टीम, आगरा। बटेश्वर के कलींजर गांव में किसान राजेश शर्मा के घर में अजगर को देख स्वजन के होश उड़ गए। डायल-112 पर सूचना के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची। वनकर्मी योगेश ने साथियों समेत अजगर को बमुश्किल पकड़ा। टीम ने उसे बीहड़ में छोड़ दिया। पीडब्ल्यूडीकर्मी ने की खुदकुशी की कोशिश

जागरण टीम, आगरा। पारिवारिक क्लेश से परेशान होकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ने फंदे पर लटककर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि उसी समय पहुंची पत्‍‌नी ने उसे बचा लिया। अस्पताल के चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया है।

मनसुखपुरा के गांव गढ़ का पुरा निवासी हंसराज पुत्र भरत सिंह पीडब्ल्यूडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनकी ड्यूटी पिनाहट के पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस पर है। यहां वे परिवार समेत रहते हैं। पत्‍‌नी पूजा ने बताया कि रविवार को घर में किसी बात पर क्लेश हुआ था। इससे परेशान होकर रविवार शाम हंसराज गेस्टहाउस परिसर में बने मंदिर में गए और अपनी बेल्ट का फंदा कसकर लटक गए। यह देख पूजा चीखते हुए दौड़ पड़ीं। उन्होंने पति के गले से फंदा निकाला और उन्हें अस्पताल ले भागीं। इधर, जानकारी पर सीओ पिनाहट संजय कुमार रेड्डी, एसओ प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। एसओ ने बताया कि हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हंसराज को आगरा रेफर कर दिया है।

chat bot
आपका साथी