हड़ताल फेल, नहीं थमे सड़कों पर पहिये

ट्रांसपोटर्स की अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल का दिखा मिलाजुला असर।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 04:59 PM (IST)
हड़ताल फेल, नहीं थमे सड़कों पर पहिये
हड़ताल फेल, नहीं थमे सड़कों पर पहिये

आगरा(जागरण संवाददाता): ट्रांसपोटर्स की तैयारियां धरी रखी रह गई। हड़ताल पहले दिन ही फेल हो गई। घोषणा की जा रही थी कि शुक्रवार की सुबह से देश में चक्का जाम हो जाएगा लेकिन स्थिति इसके विपरीत दिखी। आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद जिलों में हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। सभी रूटों पर ट्रक दौड़ते नजर आए।

हालांकि फीरोजाबाद में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट बंद करवाए। बावजूद इसके ट्रक सड़कों पर दौड़ते नजर आए।

बहुत से ट्रक ड्राइवरों को पता तक नहीं था कि ट्रांसपोटर्स ने हड़ताल की घोषणा की हुई तो कुछ अपनी रोजी रोटी के साथ किसी तरह की राजनीति नहीं चाहते थे।

इधर ट्रांसपोटर्स संघर्ष समिति हड़ताल सफल होने का खोखला दावा करती रही, जबकि हड़ताल में शामिल कई ट्रांसपोटर्स के ट्रक भी सड़कों पर दौड़ रहे थे।

बता दें कि डीजल की कीमतों में कमी की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह छह बजे से एआइएमटीसी के आह्वान पर अनिश्चिकालीन देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई थी।

जिले में आगरा परिवहन संघर्ष समिति के बैनर तले ट्रांसपोटर्स की आठ संस्थाएं इस देशव्यापी हड़ताल का हिस्सा बनी हैं। हड़ताल से पूर्व गुरुवार को ट्रांसपोटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने एसीएम तृतीय व एसएसपी से मिलकर चक्का जाम की जानकारी दी थी। अफसरों को केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन भी दिया था। इसमें डीजल की कीमतें कम करने के साथ ही कई अन्य मांगें भी शामिल थीं।

वहीं थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम निर्धारण में पारदर्शिता, इस पर जीएसटी की छूट और कांप्रीहेंसिव पॉलिसी के जरिए एजेंटों को भुगतान किए जा रहे अतिरिक्त कमीशन को समाप्त करने की मांग की जा रही है। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर टीडीएस भी खत्म किया जाए।

इन वाहनों के नहीं थमेंगे पहिये:

अनिश्चितकालीन हड़ताल से दूध, फल, सब्जी, पेट्रोल, डीजल व अन्य जरूरी सामान के वाहन बाहर हैं।

chat bot
आपका साथी