Attack on Police: मथुरा में चुनावी दावत रुकवाने गई पुलिस पर पथराव, कई घायल

Attack on Police मथुरा में हुए पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। घटनास्थल के लिए कई थानों का पुलिस बल रवाना हो गया है। पंचायत कर रहे लोग मौके से भाग निकले।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:30 PM (IST)
Attack on Police: मथुरा में चुनावी दावत रुकवाने गई पुलिस पर पथराव, कई घायल
मथुरा में हुए पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

आगरा, जेएनएन। मथुरा में चुनावी दावत रोकने गई पुलिस पर पथराव हो गया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले के अनुसार मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुड़लिया में मंगलवार तीसरे पहर वार्ड पांच के जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी ने पंचायत बुलाई थी। यहां दावत भी आयोजित की जा रही थी। सूचना पर नौहझील थानाध्यक्ष लोकेश भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचायत रोकने की कोशिश की तो वहां मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। घटनास्थल के लिए कई थानों का पुलिस बल रवाना हो गया है। पंचायत कर रहे लोग मौके से भाग निकले। 

chat bot
आपका साथी