आगरा में हुई फिजा बिगाडऩे की कोशिश, दो मंदिरों में क्षतिग्रस्त मिलीं देव प्रतिमाएं

आठ दशक से अधिक पुराने हैं दोनों मंदिर। आगरा के थाना मलपुरा की घटना। ग्रामीणों में रोष।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 02:37 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 02:37 PM (IST)
आगरा में हुई फिजा बिगाडऩे की कोशिश, दो मंदिरों में क्षतिग्रस्त मिलीं देव प्रतिमाएं
आगरा में हुई फिजा बिगाडऩे की कोशिश, दो मंदिरों में क्षतिग्रस्त मिलीं देव प्रतिमाएं

आगरा, जागरण संवाददाता। सुलहकुल की नगरी की शांत फिजा को अराजकतत्वों ने बिगाडऩे की कोशिश की है। थाना मलपुरा के नगला शंकर लाल स्थित शिव और माता के मंदिरों में देव प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिली हैं। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।

घटना रविवार की है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण प्रतिदिन की भांति जब सुबह शिव मंदिर दर्शन करने पहुंचे तो शिव प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों का गुस्सा शांत किया और तहरीर लिख ली। इसके बाद लोग नई शिव प्रतिमा ले आए और उसे स्थापित करने के लिए ले जाने लगे। तभी मार्ग में स्थित माता के मंदिर में लोगों की नजर पड़ी। यहां भी शेरोंवाली माता की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई थी। इसे देख लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बता दें कि दोनों मंदिर करीब 80 वर्ष से भी अधिक प्राचीन हैं। दोनों मंदिरों की दूरी करीब 50 मीटर की दूरी है।

chat bot
आपका साथी