विपक्ष मुद्दाविहीन, आमजन को कर रहे गुमराह

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां किरावली के अभुआपुरा और पुरामना में सामाजिक संपर्क कार्यक्रम में पहुंचे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:25 AM (IST)
विपक्ष मुद्दाविहीन, आमजन को कर रहे गुमराह
विपक्ष मुद्दाविहीन, आमजन को कर रहे गुमराह

जागरण टीम, आगरा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का कहना है कि पूर्व की सरकारों में विकास के नाम पर हजारों करोड़ के घोटाले हुए लेकिन उत्तर प्रदेश विकास से अछूता रहा। अब चौतरफा विकास हो रहा है। यही वजह है कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता आमजन को गुमराह करने में लगे हैं।

किरावली के अभुआपुरा और पुरामना गांव में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सामाजिक संपर्क कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था पर काफी काम हुआ है।इस मौके पर डा. रामेश्वर सिंह, पिंटू सोलंकी, सोनू चौधरी, नरेश इंदौलिया, भूप सिंह इंदौलिया, डा. हितेंद्र इंदौलिया, पवन इंदौलिया, डोरीलाल इंदौलिया, प्रीति शर्मा, सोनू पंडित, हरपाल सिंह, दीपक शर्मा, दीवान सिंह मौजूद रहे। विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

जागरण टीम, आगरा। रुनकता कस्बा स्थिति हीरालाल की प्याऊ पर भाजपा के अछनेरा मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने उन्हें सरकार के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। यहां ब्लाक प्रमुख चौधरी महाराज सिंह, प्रमोद सिकरवार, नागेंद्र चाहर, ज्योति चंदेल, रोहित परमार, भरत सोलंकी, योगेंद्र चौधरी, नवीन सिकरवार, यशपाल बाबा, दीपू प्रजापति, मुरारीलाल बघेल मौजूद रहे। मतदान कर लोकतंत्र के निर्माण का बनें मजबूत हिसा

जागरण टीम, आगरा। फतेहाबाद के राजकीय स्नातक महाविद्यालय में शुक्रवार को मतदाता जागरूक अभियान के तहत वोटर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डा. मनीषा ने किया।

प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण के लिए युवा मतदाताओं को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इसके अलावा अन्य लोगों को चुनाव में हिस्सा लेने के लिए जागरूक करना होगा। स्वीप कोआर्डिनेटर संजय शर्मा ने मतदान व नए मतदाताओं को मतदान पहचान पत्र के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी नवीन कुमार ने छात्र छात्राओं को धर्म, जाति और बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां शिक्षकों ने अपने विचार रखे। राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डा. प्रभात कुमार ओझा ने छात्र-छात्राओं को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई। डा. सत्य प्रिया बंसल, डा. आशा सिंह, डा. अरुणा त्रिपाठी, डा. केके भारद्वाज, डा. आभालता चौधरी, डा. राजकुमार सिंह मौजूद रहे। एसडीएम ने क्रिटिकल बूथों की जानकारी मांगी

जागरण टीम, आगरा। एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडेय ने शुक्रवार को तहसील सभागार में पुलिस के अधिकारी और बीएलओ की बैठक ली। इसमें चुनाव संबंधी मंथन किया। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों के समक्ष क्रिटिकल बूथों, बर्नरेबल बूथों के बारे में चर्चा करते हुए उनकी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने प्रत्येक थाने से क्रिटिकल बूथों की जानकारी मांगी। बीएलओ को वोट बनवाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। तहसीलदार मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी