कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी अधिक खतरनाक

मुनि प्रणम्य सागर और चंद्र सागर के चातुर्मास को कलश स्थापना आज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 02:10 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 02:10 AM (IST)
कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी अधिक खतरनाक
कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी अधिक खतरनाक

आगरा, जागरण संवाददाता। कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी अधिक खतरनाक होती है, क्योंकि वो उस समय वार करता है, जब हम कल्पना भी नहीं करते हैं। वो छोटा होने के कारण आपकी बराबरी तो नहीं कर पाएगा, लेकिन आपकी दुश्मनी की प्रताड़ना से उसके मन में जो ज्वाला उत्पन्न होगी, वो किसी न किसी रूप में आपको जला देगी। मां से कभी बैर नहीं रखना चाहिए। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हरीपर्वत में शनिवार को मुनि प्रणम्य सागर ने ये प्रवचन दिए।

मुनि प्रणम्य सागर और मुनि चंद्र सागर के चातुर्मास को मंगल कलश स्थापना के लिए ध्वजारोहण अशोक पाटनी और सुशीला पाटनी के परिवार ने किया। पं. अशोक जैन शास्त्री ने सभी क्रियाएं कराईं। मेयर नवीन जैन ने मुनिराज को श्रीफल भेटकर आशीर्वाद लिया। आगरा दिगंबर जैन परिषद ने अशोक पाटनी के परिवार को सम्मानित किया। मुनिराज के चातुर्मास को मंगल कलश स्थापना रविवार को होगी। आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन, सुनील जैन, प्रदीप जैन पीएनसी, हीरालाल बैनाड़ा, पन्नालाल बैनाड़ा, मदनलाल बैनाड़ा, निर्मल मोठ्या, राजेश सेठी, अशोक जैन, राजकुमार राजू, भोलानाथ सिघई आदि मौजूद रहे। अच्छी शिक्षा पाने को बुजुर्गों के सानिध्य में बैठें

आगरा: महावीर भवन, न्यू राजा की मंडी कालोनी में शनिवार को धर्मसभा में आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने कहा कि अपने अस्तित्व को जिदा रखने के लिए और परलोक में भी समृद्धिवान बनाए रखने को एक संतान के हिस्से जितना धन जनकल्याण में लगाना चाहिए। अगर आपको अपना परिवार सुरक्षित चाहिए, आपका परलोक रिद्धिमान बने तो इसके लिए इस जीवन में अधिक से अधिक सुकृत्य करें। आचार्य ने कहा कि हर बात गूगल में नहीं मिलती है। अच्छी शिक्षा पाने को बुजुर्गों के सानिध्य में बैठने की आवश्यकता है। जो अनुभव वे दे सकते हैं, वो कोई और नहीं दे सकता है। बड़ों का सम्मान करना चाहिए, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे।

chat bot
आपका साथी