Yamuna Expressway: गति नियंत्रित करने को 20 ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे स्पीड कैम

यमुना एक्सप्रेस वे पर 23 फीसद हादसे ओवर स्पीड के कारण होते हैं। 12 फीसद टायर फटने व 4 फीसद कोहरे के चलते हादसे होते हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस पेट्रोलिंग व निजी सुरक्षा पेट्रोलिंग के लिए सुरक्षाकर्मियों (प्राइवेट गार्ड) की संख्या बढ़ाई गई है।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:03 PM (IST)
Yamuna Expressway: गति नियंत्रित करने को 20 ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे स्पीड कैम
यमुना एक्सप्रेसवे पर गति नियंत्रित करने के लिए 20 ब्लैक स्पॉट पर स्पीड कैम लगाए जा रहे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा-नोएडा के बीच गति नियंत्रित करने के लिए 20 ब्लैक स्पॉट पर स्पीड कैम लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए गए हैं। निर्धारित गति का उल्लंघन करने पर ई चालान भी किए जाएंगे।

यमुना एक्सप्रेस वे पर 23.42 फीसद हादसे ओवर स्पीड के कारण होते हैं। 12 फीसद टायर फटने व 4.74 फीसद कोहरे के चलते हादसे होते हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस पेट्रोलिंग व निजी सुरक्षा पेट्रोलिंग के लिए सुरक्षाकर्मियों (प्राइवेट गार्ड) की संख्या बढ़ाई गई है। एक्सप्रेस वे पर लाइटें बढ़ाने का काम तेज गति से चल रहा है। टोल कंपनी के प्रभारी तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि आगरा-नोएडा के बीच 20 अहम स्थानों पर सीसीटीवी व स्पीड कैमरे लगाने का काम प्रगति पर है। टोल बूथ के सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। दीपावली के त्योहार पर ट्रैफिक बढ़ने पर उसे नियंत्रित करने के लिए अधिक लाइटें लगाई जा रही हैं। सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग के साथ साथ प्राइवेट गार्डों की संख्या बढ़ाई गई है।

chat bot
आपका साथी