Special Train: दीपावली के लिए स्पेशल ट्रेन, जानिये आगरा से कहां-कहां मिलेगी सुविधा

दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। फिलहाल तीन ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है। बांद्रा टर्मिनल-सूबेदारगंज सूरत-सूबेदारगंज और बांद्रा टर्मिनल-मऊ सुपर फास्ट ट्रेन अक्टूबर से नवंबर के बीच चलाई जाएंगी।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:18 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:18 PM (IST)
Special Train: दीपावली के लिए स्पेशल ट्रेन, जानिये आगरा से कहां-कहां मिलेगी सुविधा
दीपावली पर रेलवे यात्रियों की सुविधा को स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। फिलहाल तीन ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है। बांद्रा टर्मिनल-सूबेदारगंज, सूरत-सूबेदारगंज और बांद्रा टर्मिनल-मऊ सुपर फास्ट ट्रेन अक्टूबर से नवंबर के बीच चलाई जाएंगी।

गाड़ी संख्या 09191 बांद्रा टर्मिनल-सूबेदारगंज सुपर फास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन बांद्रा, बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, संवाई माधोपुर, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल से सूबेदारगंज तक चलेगी। यह तीसरे पहर 3:55 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंचेगी। डाउन में यही ट्रेन (गाड़ी संख्या 09192 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनल सुपर फास्ट) 29 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह दोपहर दो बजे आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09117 सूरत-सूबेदारगंज सुपर फास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। सूरत, भरूच जंक्शन, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, संवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन, बयाना, आगरा कैंट, इटावा, कानपुर सेंट्रल से सूबेदारगंज तक चलेगी। यह दोपहर 2:20 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आएगी। डाउन में यही ट्रेन (गाड़ी संख्या 09118 सूबेदारगंज-सूरत सुपर फास्ट) 23 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को इसी रूट से चलेगी। यह शाम सात बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आएगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09193 बांद्रा टर्मिनल-मऊ सुपर फास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। बांद्रा टर्मिनल, बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, संवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन, बयाना, आगरा कैंट, शमशाबाद टाउन, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, जंघई जंक्शन, मरियाहू, जौनपुर, औडिहार से होकर मऊ पहुंचेगी। यह शाम 6:05 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर आएगी। डाउन में यही ट्रेन (गाड़ी संख्या 09194 मऊ-बांद्रा टर्मिनल सुपर फास्ट) 28 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह सुबह 8:25 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी