CoronaVaccine: आगरा में कोरोना वैक्सीन के लिए स्पेशल ड्राइव, बिना पंजीकरण के लगवाएं वैक्सीन

बुधवार से शुक्रवार तक 3.33 लाख लोगों को लगाई जानी है वैक्सीन। अब तक आगरा में 21 लाख लोगों को लगी है वैक्सीन की पहली डोज 32 लाख से अधिक लोगों को लगनी है वैक्सीन। कोरोना वैक्सीन की सबसे ज्यादा डोज 1.11 लाख शुक्रवार को लगाई जाएगी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 12:38 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 12:38 PM (IST)
CoronaVaccine: आगरा में कोरोना वैक्सीन के लिए स्पेशल ड्राइव, बिना पंजीकरण के लगवाएं वैक्सीन
आगरा में बुधवार से शनिवार तक कोरोना वैक्‍सीन लगाने को विशेष अभियान चल रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वैक्सीन के लिए स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। बुधवार से शनिवार तक 3.33 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र पर पहुंच कर वैक्सीन लगवा सकते हैं, पूर्व पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। 18 से अधिक उम्र के 32 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। अभी तक 27 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इसमें भी 21 लाख लोगों को ही वैक्सीन की पहली डोज लगी है। 11 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जानी है। जल्द से जल्द सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एसके वर्मन ने बताया कि बुधवार को 74 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शहर और देहात में 400 केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को भी 74 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। शनिवार को भी 74 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी लेकिन वैक्सीन की दूसरी डोज ही लगेगी।

शुक्रवार को लगेगी 1.11 लाख वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन की सबसे ज्यादा डोज 1.11 लाख शुक्रवार को लगाई जाएगी। इसके लिए शहर और देहात में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही आशा और शिक्षकों की भी मदद ली जाएगी।

6.65 लाख लोगों को ही लगी है वैक्सीन की दोनों डोज

वैक्सीन की दो डोज लगने के बाद कोरोना वायरस के खिलाफ पर्याप्त मात्रा में शरीर में एंटीबाडीज बननी है। मगर, अभी तक 6.65 लाख लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं। कोवाक्सीन की पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जा रही है। जबकि कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद लग रही है। शनिवार को केवल दूसरी डोज ही लगाई जा रही है। जिससे अधिक से अधिक लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लें।

chat bot
आपका साथी