भ्रष्टाचार के लिए सत्ता में आना चाहतीं हैं सपा, बसपा, कांग्रेस

संस्कार सेवा सदन में आयोजित छावनी विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक में बोले ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बूथ से लेकर सेक्टर ईकाई को मनयोग से जुड़ने की कही बात

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 09:43 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 09:43 PM (IST)
भ्रष्टाचार के लिए सत्ता में आना चाहतीं हैं सपा, बसपा, कांग्रेस
भ्रष्टाचार के लिए सत्ता में आना चाहतीं हैं सपा, बसपा, कांग्रेस

जासं, आगरा: संस्कार सेवा सदन में आयोजित छावनी विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारें परिवार, माफिया को लाभ पहुंचाती थीं। सपा, बसपा, कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद के लिए सत्ता में आना चाहती है। वहीं भाजपा सरकार शोषित, वंचित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दे रही है। केंद्र, प्रदेश की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को बूथ से लेकर सेक्टर की इकाई पूरे मनोयोग से जुट जाएं। साथ ही जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से लेते हुए उनका निदान कराएं। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, हेमेंद्र शर्मा, संजय गोविद, नागेंद्र दुबे गामा, केके भारद्वाज, प्रदीप राठौर आदि मौजूद थे।

बूथ कमेटी हमारे हथियार, इन्हें मजबूत बनाएं

भाजपा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक में एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का बूथ विजय अभियान 23 अगस्त से आरंभ होने जा रहा है। इसमें जनता को सीधे पार्टी से जोड़ने का कार्य होगा। हर कार्य में बूथ कमेटियों का विशेष महत्व है। ये हमारे हथियार हैं, जिन्हें मजबूत बनाएं। हमें इनको मजबूत करना होगा। कहा कि पिछले चुनाव में भी बहुत गठजोड़ हुए, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की संगठनात्मक रणनीति ने विजय दिलाई। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, उप्र एससी आयोग अध्यक्ष डा. रामबाबू हरित, महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, हेमंत भोजवानी, अवनीश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, धीरज जैन, सुनील करमचंदानी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी