Road Accident in Agra: आगरा के सिकंदरा हाईवे पर कार की टेंपो में टक्कर से पुत्र की मौत, पिता घायल

Road Accident in Agra सिकंदरा हाईवे पर हुई घटना मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे थे। बाइक और ठेल में भी मारी टक्कर कार समेत भाग निकला चालक। सिकंदरा तिराहे के पास एलआइसी बिल्डिंग के पास मथुरा की ओर से आती तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित हो गई।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 05:28 PM (IST)
Road Accident in Agra: आगरा के सिकंदरा हाईवे पर कार की टेंपो में टक्कर से पुत्र की मौत, पिता घायल
सिकंदरा हाईवे पर हुई दुर्घटना में मारे गए विकास का फाइल फोटो।

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा हाईवे पर शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित तेज रफतार कार ने अफरातफरी मचा दी। उसने एक बाइक और ठेल को चपेट में लेने के बाद आगे जाते टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे आटो पलटने पर उसमें सवार सब्जी विक्रेता पुत्र की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत वहां से भाग निकला।

सिकंदरा के गैलाना निवासी कमल सिंह सब्जी विक्रेता हैं। वह शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे सिकंदरा मंडी से सब्जी लेकर पुत्र पवन कुमार के साथ टेंपो से घर लौट रहे थे। भाई अंकुर ने बताया कि सिकंदरा तिराहे के पास एलआइसी बिल्डिंग के पास मथुरा की ओर से आती तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले सामने जा रही बाइक को चपेट में लिया फिर सड़क किनारे खड़ी ठेल को टक्कर मारी। दोनों बाल-बाल बच गए।जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

कार चालक ने इसके बाद टेंपो में टक्कर मारी। जिससे वह क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। राहगीरों ने कमल सिंह और पवन को टेंपो से बाहर निकाला। दोनों को पास के अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। पिता कमल सिंह की हालत भी गंभीर बनी हुई है। अंकुर ने बताया कि कार का नंबर मथुरा है। एप पर चेक करने पर कार पंजीकरण मथुरा की रहने वाली किसी टीना अग्रवाल के नाम से है।इंस्पेक्टर सिकंदरा कमलेश सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

chat bot
आपका साथी