Life style: ये आराम की है बात, साड़ी हो या सूट, सबके साथ चलेंगे ये शूज Agra News

हड्डियों में दर्द की शिकायत के आगे हार गया फैशन। स्नीकर्स से लेकर लोफर्स तक हुए पसंद में शामिल।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 05:36 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 05:36 PM (IST)
Life style: ये आराम की है बात, साड़ी हो या सूट, सबके साथ चलेंगे ये शूज Agra News
Life style: ये आराम की है बात, साड़ी हो या सूट, सबके साथ चलेंगे ये शूज Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आराम बड़ी चीज है। अब फैशन का दूसरा नाम आराम भी बन गया है। महिलाएं फैशन भी ऐसा करना चाहती हैं, जिसमें उन्हें तकलीफ ना हो। तभी तो अब स्टिलटोज और पंप शूज के बाद महिलाओं का लेटेस्ट शगल है, आरामदायक स्नीकर्स या स्पोट्र्स शूज। जींस के बाद अब महिलाएं साड़ी और सूट के साथ भी शूज पहनना ही पसंद कर रही हैं।

इस समय सबसे ज्यादा डिमांड स्नीकर्स की है। सर्दियों के लिए स्नीकर्स सबसे अच्छा विकल्प साबित हो रहा है। ये आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं। राजामंडी बाजार में ट्रेंडी स्नीकर्स की भरमार है। इनकी कीमत 200 रुपये से शुरू हो रही है। आगरा कालेज की रागिनी कहती है कि मेरे पास बहुत सारे स्नीकर्स हैं, अब सफेद स्नीकर्स खरीदने हैं क्योंकि यह स्नीकर्स हर ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं।

कुछ महिलाओं को लोफर्स भी पसंद आते हैं। लोफर्स फॉर्मल और पार्टीवियर दोनों में ही अच्छे लगते हैं। इसमें हील और फ्लैट दोनों तरह के लोफर्स मिल रहे हैं। लैदर के लोफर्स महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं। लोफर्स अब कई रंगों में मिलने लगे हैं। महिलाएं और लड़कियां इन्हें अपनी डे्रस से मैचिंग के भी लेती हैं। इनकी कीमत 200 से एक हजार रुपये तक है। राजामंडी बाजार में दुकानदार विनीत ने बताया कि कालेज गोइंग लड़कियां हो या महिलाएं,सभी अब फ्लैट स्नीकर्स या लोफर्स ही ज्यादा मांगती हैं।

स्पोट्र्स शूज साड़ी के साथ

स्पोट्र्स शूज अब महिलाएं साड़ी के साथ भी पहनने लगी हैं। आज के समय में ज्यादातर महिलाओं को हड्डियों में दर्द की शिकायत है। ऐसे में वे ऐसे फुटवियर पहनना चाहती हैं, जिसमें उन्हें आराम भी मिले और देखने में बुरा भी नहीं लगे। कई महिलाएं अब साड़ी के साथ शूज पहनने लगी हैं। कमलानगर की सविता शर्मा ने बताया कि उन्हें डाक्टर ने सिर्फ जूते पहनने की सलाह दी। तभी से वे हर जगह सिर्फ शूज ही पहन रही हैं। 

chat bot
आपका साथी