Agra Smart City: स्मार्ट सिटी की प्लानिंग फेल, मेट्रो के लिए फतेहाबाद रोड पर डक्ट तोड़ने का कार्य शुरू

बसई और होटल क्रिस्टल सरोवर सहित अन्य स्थल हैं शामिल 105 करोड़ रुपये से फतेहाबाद रोड का किया जा रहा है सुंदरीकरण। मुगल पुलिया के समीप आगरा स्मार्ट सिटी लि. ने कार्य रुकवाया मेट्रो का बनेगा यहां स्टेशन।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:03 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:03 PM (IST)
Agra Smart City: स्मार्ट सिटी की प्लानिंग फेल, मेट्रो के लिए फतेहाबाद रोड पर डक्ट तोड़ने का कार्य शुरू
मेट्रो प्रोजेक्‍ट के चलते आगरा स्‍मार्ट सिटी की प्‍लानिंग में बदलाव हुआ है।

आगरा, जागरण संवाददाता। फतेहाबाद रोड के कुछ हिस्से में आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. की प्लानिंग फेल हो गई है। 105 करोड़ रुपये से रोड का सुंदरीकरण किया गया। अभी तक इसका उदघाटन नहीं हुआ लेकिन इससे पूर्व ही उप्र मेट्रो कारपोरेशन ने स्टेशन के निर्माण के लिए डक्ट को तोड़ना शुरू कर दिया है। बसई, होटल क्रिस्टर सरोवर, मुगल पुलिया सहित अन्य क्षेत्रों में पूरी तरह से डक्ट खत्म हो जाएगी। मेट्रो का कार्य होने के बाद स्मार्ट सिटी मुगल पुलिया के पास बाकी के कार्य कराएगा।

केंद्र सरकार ने दूसरे चरण में आगरा का स्मार्ट सिटी में चयन किया था। दाराशा कंपनी ने वर्ष 2018 से काम शुरू किया। पांच साल के भीतर एक हजार करोड़ रुपये से ताजगंज के नौ वार्डोे को स्मार्ट तरीके से विकसित करना है। इसमें 105 करोड़ रुपये से फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण किया जा रहा है। कमिश्नरी से लेकर होटल जेपी पैलेस तक डक्ट बनाई जा रही है। इसके अलावा बारिश के पानी की निकासी के लिए अलग से नाला बनाया गया है। डक्ट का कार्य 80 फीसद पूरा हो चुका है। सपा शासनकाल में मेट्रो के संचालन के लिए दो कारिडोर चिन्हित किए गए थे। इसमें फतेहाबाद रोड भी शामिल था। सवाल यह है कि जब मेट्रो का कार्य प्रस्तावित था तो फतेहाबाद रोड के सुंदरीकरण का कार्य उस हिस्से में रोका जा सकता था जहां से होकर मेट्रो को गुजरना था लेकिन इसके बाद भी तेजी से कार्य कराया गया। नतीजा सामने है करोड़ों रुपये से तैयार फुटपाथ और डक्ट को अब तोड़ा जा रहा है। कुछ यही हाल नाला का भी है। कई जगहों पर नाला भी तोड़ दियागया है।

- मेट्रो के कार्य के चलते मुगल पुलिया पर स्मार्ट सिटी का कार्य रोका दिया गया है। बैठक में इसकी जानकारी दी गई थी। मेट्रो का कार्य हो जाए और फतेहाबाद रोड पर डक्ट को कम नुकसान पहुंचे, इसका ध्यान रखने के लिए कहा गया है। जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। नवीन जैन, मेयर

- आगरा स्मार्ट सिटी और मेट्रो के कार्य में तालमेल न होने के कारण करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। इस पैसे मलिन बस्तियों में विकास कार्य हो सकते थे या फिर सड़कों और गलियों का निर्माण किया जा सकता था। धर्मवीर सिंह, पार्षद

- विकास कार्य के नाम पर जनता से छल किया जा रहा है। फतेहाबाद रोड पर पहले कार्य कराया गया और अब उसे तोड़ा जा रहा है। यह उचित नहीं है। मनोज सोनी, पार्षद

- फतेहाबाद रोड के सुंदरीकरण के नाम पर छल किया गया है। आखिर जनता का पैसा इस तरीके से क्यों बर्बाद किया जा रहा है। शिरोमणि सिंह, पार्षद

chat bot
आपका साथी