आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बचे पुरस्कृत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:35 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:35 AM (IST)
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

जागरण टीम, आगरा। बाह: कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार आदित्यराज, द्वितीय अतिशय जैन और तृतीय पुरस्कार अनामिका भदौरिया के नाम रहा। टीम भारतीय के संस्थापक घनश्याम भारतीय ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनकी हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व तहसील क्षेत्र के 12 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए वर्चुअल माध्यम से कला प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 बच्चे चुने गए। इनमें निश्चल, आर्या, दिव्यांशी, दक्ष, अंशी शर्मा, कृष्णा, श्रेया आदि हैं। यहां राहुल वशिष्ठ भी मौजूद रहे। निर्जला एकादशी पर कथा सुन किया दान-पुण्य

जागरण टीम, आगरा। निर्जला एकादशी पर देहात अंचल में महिलाओं ने उपवास रखा। एकादशी की कथा सुन दान-पुण्य किया। फतेहपुर सीकरी में मिट्टी के बर्तन और खरबूज की खूब बिक्री हुई। उपवासी महिलाओं ने घरों में कथा सुन मंदिरों में दान सामग्री पहुंचाई। वहीं सरसा मार्ग पर प्याऊ लगाई गई। इसका शुभारंभ समाजसेवी राजवीर सिंह प्रधान ने किया। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य से गर्मी में प्यासे लोगों को राहत महसूस होगी। राजवीर सिंह ने जैंगारा में भी प्याऊ का शुभारंभ किया। इस मौके पर जवाहर सिंह प्रधान, सोनू प्रधान, महावीर चाहर, वीरी सिंह, समुन्द्र सिंह, छीतर सिंह, महावीर, रविंद्र मौजूद रहे। बाह में सपा की कार्यकारिणी गठित, विजय सरन बने कोषाध्यक्ष

जागरण टीम, आगरा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने कुनबा बढ़ाने की कवायद शुरू की है। बाह तहसील अध्यक्ष मंजेश यादव ने कार्यकारिणी का गठन किया है। नई टीम में विजय सरन शर्मा को कोषाध्यक्ष, होशियार सिंह, अवनीश कुमार, ब्रजेश यादव, सुनील त्यागी, विशाल शर्मा, कपिल यादव को उपाध्यक्ष, श्रीमोहन शर्मा को बाह, बबलू तोमर को पिनाहट, पंक्षीलाल यादव को जैतपुर का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 19 सचिव, पांच कार्यकारिणी सदस्य, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी व कार्यालय प्रभारी की भी तैनाती की गई है। छात्र-छात्राओं को दी गई खाद्यान्न वितरण की रसीद

जागरण टीम, आगरा। अछनेरा के सभासद छोटू इंदौलिया के नेतृत्व में सोमवार को अभुआपुरा के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 98 छात्र-छात्राओं को खाद्यान्न वितरण की रसीद दी गई। सभासद ने बताया कि कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को खाद्यान्न का वितरण कराया गया। उनकी आनलाइन पढ़ाई जारी है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ममता सोलंकी, आशा शर्मा, राहुल इंदौलिया, शमीम, हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी