आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

मतदाता सूची में जोड़े गए नए मतदाता 18 वर्ष उम्र पूरी कर चुके युवाओं से भरवाए फार्म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 06:30 AM (IST)
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

जेएनएन, आगरा। खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल ने मंगलवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण का श्रीगणेश खटीक बस्ती से किया। विधायक ने बताया कि अभियान के दौरान 18 वर्ष पूरी कर चुके कई युवाओं से मतदाता फार्म भरवाए गए। यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, केके त्यागी, होतम सिंह सिकरवार, महेश गर्ग, राहुल गोयल, योगेश नागर, केके मित्तल आदि मौजूद रहे। तार जोड़ने पोल पर चढ़े युवक की मौत

जेएनएन, आगरा। फतेहाबाद के गढ़ी धर्मजीत गांव में करंट से युवक की मौत हो गई। गांव निवासी अजय (21) पुत्र साहब सिंह मंगलवार शाम को ट्यूबवेल के तार जोड़ने के लिए विद्युत पोल पोल चढ़ा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इससे स्वजन में कोहराम मच गया। अधिशासी अभियंता तृतीय प्रभाकर कुमार ने बताया कि परिवार पर बिल बकाया है। अजय विभाग को सूचना दिए बगैर ही तार जोड़ रहा था, इसलिए करंट लगने से उसकी मौत हो गई। फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

जेएनएन, आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में सोमवार रात युवक ने गृहक्लेश में फंदा लगाकर जान दे दी। आंबेडकर नगर निवासी आकाश पुत्र रमेश चंद्र ने घर में कमरे में कुंडी बंद कर फंदा लगाया और उस पर लटक गया। जानकारी पर स्वजन में कोहराम मच गया। 11 दिन से लापता प्रौण का सुराग नहीं

जेएनएन, आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में 27 नवंबर की सुबह घूमने निकले प्रौण लापता हो गए। उनका अब तक सुराग नहीं लगा है। स्वजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। गांव हींसकी के रहने वाले 54 वर्षीय ऋषि कुमार कस्बे की बाग कालोनी में रहते थे। स्वजन के मुताबिक सुबह घूमने के लिए घर से निकले थे, इसके बाद नहीं लौटे। भाई रामदत्त शर्मा ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। शार्ट सर्किट से घर में लगी आग

जेएनएन, आगरा। पिढ़ौरा के गंजनपुरा गांव में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इससे घर में रखा सामान और बाहर बंधी दो भैंस झुलस गई। किसान सोबरन सिंह ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे हुआ। आग सबसे पहले छत पर रखी करब में लगी। उसने छप्पर को चपेट में ले लिया। चीखपुकार पर स्वजन दौड़कर बाहर निकले। ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

जेएनएन, आगरा। एलडीबी बैंक आगरा मंडल के निदेशक और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने मंगलवार को सैंया स्थित एलडीबी बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैंककर्मियां को किसानों से संवाद कर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा। शिविर लगाकर भरवाए गए फार्म

जेएनएन, आगरा। पिनाहट में मंगलवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर नए मतदाताओं के फार्म भरवाए। यहां नगर अध्यक्ष निखिल गुप्ता, राजेश गुप्ता, सतीश परिहार, विजय कोठारी, अशोक माहौर, विष्णु चक, जीतू सक्सेना, गौरव गुप्ता, गनेशी वर्मा आदि मौजूद रहे। किक्रेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

जेएनएन, आगरा। फतेहपुर सीकरी के ग्राम कौरई स्थित किसान इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा नेता गुडडू चाहर और पूर्व प्रधान बंटी सिसौदिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजक आकाश और शिवा सिसौदिया ने बताया टूर्नामेंट में 15 टीमें भाग लेंगी। प्रथम विजेता को 11 हजार, द्वितीय विजेता को 5100 रुपये की धनराशि दी जाएगी। इस मौके पर चौधरी महीपाल, विवेक, रामू शर्मा, कमले, यूनिस खान, रोशन जाटव आदि मौजूद रहे। डीजे पर डांस के दौरान बाराती घायल

जेएनएन, आगरा। फतेहाबाद से बटेश्वर के वीरेंद्र गेस्ट हाउस में आई बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। स्वजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। करंट से बंदर की मौत, अंतिम संस्कार किया

जेएनएन, आगरा। बटेश्वर स्थित पुलिस चौकी के पास रखे विद्युत ट्रांसफार्मर पर करंट की चपेट में आकर बंदर की मौत हो गई। क्षेत्र के युवा बबलू यादव, वैभव शर्मा, आशीष यादव, मनीष राजपूत, मोहित यादव, विनोद कठेरिया, अवधेश, जयंत और राघव आदि ने मृत बंदर का अंतिम संस्कार किया।

chat bot
आपका साथी