आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

अहारन में आग से जलीं 10 बुर्जियां और करब फायरब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:45 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:45 AM (IST)
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

जेएनएन, आगरा। बरहन के अहारन में ग्राम सभा की जमीन पर रखी भूसे की 10 बुर्जियों और करब में आग लग गई। इससे लाखों की कीमत का भूसा जल गया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर दर्जनों किसानों की बुर्जियां और करब रखी थीं। गुरुवार तड़के अचानक आग से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। विधायक ने छात्र-छात्राओं को बांटे स्वेटर

संसू, जगनेर: चंदसौरा में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को सर्दी से बचाव के लिए विधायक महेश गोयल ने गुरुवार को स्वेटर का वितरण किया। स्वेटर मिलने से बच्चों के चेहरे खिल गए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर किया। कार्यक्रम में देवेंद्र वर्मा, कृष्णकांत त्यागी, श्यामवीर ंिसह आदि मौजदू रहे। दुष्कर्म के आरोपित ने किया सरेंडर

संसू, कागारौल: दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित ने थाना कागारौल में सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित तारा ने 17 नवंबर को शराब के नशे में घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म किया था। स्वजन के पहुंचने पर आरोपित भाग निकला था। तब से पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार को आरोपित खुद ही थाने में पहुंच गया और सरेंडर किया। उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मजदूर और उसकी बहन को पीटा, शिकायत

संसू, फतेहाबाद: रुई की धुनाई की मशीन पर काम करने वाले मजदूर को मशीन स्वामी ने पीट दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। मुहल्ला चांद नगर निवासी परवेज पास ही रहने वाले जिलेदार की रुई की मशीन पर मजदूरी करता है। परवेज के मुताबिक उसने मशीन स्वामी से मजदूरी के एक हजार रुपये मांगे। इस पर उसने मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव को आई परेवज की बहन को भी पीटा गया। पीड़ित ने मशीन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों का हंगामा

संसू, पिनाहट: सरकारी गोदामों पर खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने राटोटी के गोदाम पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि महंगे दामों पर बाजार से खाद खरीदनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि डीएपी-यूरिया अब तक गोदामों में नहीं पहुंचा है। उन्होंने सरकारी गोदामों में जल्द खाद पहुंचाने की मांग की। विरोध करने वालों में हेमू भदौरिया, संजय पाराशर, दिलीप कुमार, सोम भदौरिा, मंडले सिंह, रिकू सिंह, शिवसेवक बरूआ, विष्णु सिंह, माधो सिंह, भोला भदौरिया, किशनलाल, रामवीर सिंह, तारा सिंह, अरुण परिहार आदि शामिल रहे। मुंबई हमले के शहीदों को किया नमन

संसू, अछनेरा: मुंबई हमले की बरसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया। मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल और चंदर शर्मा के नेतृत्व में बाइपास चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि मानवता के हत्यारों को उन्हीं की भाषा में जवाब देकर ही उनसे निपटा जा सकता है। इस दौरान डा. केपी सिंह, दिलीप सिंघल, राहुल, जेपी आदि उपस्थित रहे। ईंटों से भरी पांच ट्रैक्टर-ट्राली सीज

संसू, खंदौली: यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज के समीप आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर गुरुवार सुबह पुलिस ने ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया। यहां सादाबाद से टेढ़ी बगिया जा रहीं पांच ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गई। इनमें ईटें भरी थीं। पुलिस के मुताबिक पांचों ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया गया है।

फोटो संख्या 26एजीसीडी101 चंदसौरा में विधायक बच्चों को स्वेटर वितरण करते हुए।

chat bot
आपका साथी