आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

हेल्पिंग हैंड संस्था के कार्यो की प्रशंसा सम्मानित किया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 06:50 AM (IST)
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

संसू, बाह: कस्बे के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में रविवार को द ग्रेट इंडिया संस्था ने सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड के पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ग्रेट इंडिया के तहसील अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह हेल्पिग हैंड के बटेश्वर क्षेत्र में कार्य कर रही है, यह काबिले तारीफ है। इस दौरान उन्होंने टीम के सदस्यों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हेल्पिंग हैंड के राहुल वशिष्ठ, बबलू यादव ने कहा वह क्षेत्र के सामाजिक कार्यो के लिए हमेशा तैयार हैं। राजकिशोर एड, शाहिद महक, आरिफ सर, मलिक यादव, वैभव शर्मा, रामू, मनीष राजपूत, आशीष यादव, मोहित आदि मौजूद रहे। अछनेरा में 132 विद्युत कनेक्शन काटे, राजस्व वसूला

जेएनएन, आगरा। अछनेरा में बकाया वसूली के लिए विद्युत विभाग की टीम ने रविवार को अभियान चलाकर 132 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। अछनेरा क्षेत्र में 10 हजार से अधिक बिल वाले बकाएदारों के यहां चेकिंग की गई। अधिशासी अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 235 संयोजन चेक किए गए। इनमें से 132 पर अधिक बकाया राशि होने पर उनके कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान ग्राहकों से तीन लाख पांच हजार रुपये का राजस्व भी वसूला गया। शिकायत के बावजूद नहीं हटा अवैध कब्जा

जेएनएन, आगरा। अछनेरा के अभैदोंपुरा की बाकंदा खास सीमा पर चकमार्ग पर कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर की लेकिन अब तक मार्ग से कब्जा नहीं हटवाया जा सका है। लोगों का कहना है कि इसके चलते उन्हें आवागमन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान अपने खेतों में फसल की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, बैजनाथ, प्रताप, रामबाबू, पवन आदि ने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। तहसीलदार ने कई बूथों का किया औचक निरीक्षण

जेएनएन, आगरा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को कस्बे के सभी बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसीलदार खेरागढ़ सर्वेश कुमार ने कागारौल के कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ा जा रहा है। इसमें होने वाली त्रुटियां भी सही की जा रही हैं। बोगस वोटरों को चिह्नित कर सूची से हटाया जाएगा। कुएं में गिरे गोवंशों को निकाला, एक मरा

जेएनएन, आगरा। पिनाहट के गाव छदामीपुरा में आपस मे लड़ते दो गोवंश शनिवार शाम गाव के बाहर पुराने कुएं में गिर गए। रविवार सुबह इसकी जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से चार घंटे में गोवंश को बाहर निकाला। इस दौरान एक की मौत हो चुकी थी। उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घायल गोवंश का उपचार कराया जा रहा है। पूर्व सभासद के निधन पर जताया शोक

जेएनएन, आगरा। किरावली में खटीक महासभा के पदाधिकारी और नगर पंचायत के पूर्व सदस्य रामजीलाल बासवाल का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुरानी गल्ला मंडी में बाजार बंद रहा। राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, रालोद नेता बृजेश चाहर, मुरारीलाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, डा. संजीव पाल सिंह, विनय ठगेला, अमित, राहुल स्वर्णकार आदि ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी