आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर देहात के थानों में बचों को टाफी-बिस्कुट बांटे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 06:40 AM (IST)
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

जेएनएन, आगरा: अंतरराष्ट्रीय दिवस पर शुक्रवार को देहात क्षेत्र के थाना परिसरों में बच्चों को टाफी व बिस्किट बाटें। वहीं बच्चों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक भी किया।

फतेहाबाद कस्बे के थाना परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान थाने में सैकड़ों की संख्या में बच्चे एकत्रित हुए। जिन्हें इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, वरिष उपनिरीक्षक राकेश कुमार सागर व उपनिरीक्षक जितेंद्र गौतम ने बच्चों को टाफियां, बिस्किट व उपहार भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।

बाह कोतवाली में अंतराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर बच्चों मिठाई बांटी। वहीं प्रभारी निरीक्षक वीआर दीक्षित ने बच्चों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। उन्होने बच्चों को बताया कि कोरोना से बचने के मास्क लगाना आवश्यक है। इस दौरान बच्चों को दिए गए। ग्वालियर हाईवे पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

जेएनएन, आगरा। ग्वालियर हाईवे पर तेहरा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मूलरूप से खेरागढ़ के खानपुर निवासी संजय (30) पुत्र जगदीश मलपुरा में रह रहे थे। शुक्रवार की रात वे बाइक से आगरा जा रहे थे। तेहरा क्षेत्र में पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। वहीं संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उजरई पड़ाव में फायरिग कर भागे पशुचोर

जेएनएन, आगरा। खंदौली के उजरई पड़ाव में आलू किसान के घर से भैंस चोरी करने आए पशुचोर फायरिग कर भाग निकले। खंदौली के उजरई पड़ाव निवासी शिवकुमार पाठक के मुताबिक शुक्रवार सुबह चार बजे मैक्स में सवार होकर पांच-छह पशुचोर बाड़े में घुस गए। उन्होंने भैंस खोल ली। खटपट की आवाज से उनकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर उन्होंने शिवकुमार पर हमला बोल घायल कर दिया। इसके बाद फायरिग करते हुए भाग निकले। एसओ अरविंद सिंह निर्वाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वांछित गोकश अछनेरा में गिरफ्तार

जेएनएन, आगरा। कुख्यात गोकश को अछनेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपित छोटू उर्फ शहजाद निवासी मंटोला, आगरा है। वह शुक्रवार को अछनेरा स्थित अपनी ससुराल में आया था। सूचना पर घर से ही पकड़ लिया गया। वह लंबे समय से वांछित था। बरैंडा में 28 लोगों का का चेकअप

जेएनएन, आगरा। पिनाहट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को बरैंडा गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां चिकित्सकों की टीम ने 28 लोगों का चेकअप किया। उन्हें जुकाम, खांसी व बुखार था। सभी को दवाएं दी गईं। इस दौरान गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया गया। टीम में डा. कौशलेंद्र कुमार, राना प्रताप, डा. आकांक्षा, राजकुमार आदि मौजूद रहे। किरावली में पत्रकार को मातृशोक

जेएनएन, आगरा। पत्रकार शैलेंद्र परमार की माताजी राजेश्वरी देवी का किरावली क्षेत्र में निधन हो गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने शोक संवेदना जताई है। राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, डा. रामेश्वर चौधरी, पूर्व विधायक सूरजपाल सिंह, डा. संजीव पाल सिंह, बृजेश चाहर, शिशु चौधरी, विष्णु सिकरवार, सोनू सिंघल, अशोक शर्मा, शैलेष गौतम, मनीष उपाध्याय, ओमप्रकाश सविता, राजश्ेा चाहर आदि ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी