आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

शहीदों की याद में मंदिर में जलाए 101 दीये सिद्धबाबा मंदिर को किया रोशन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 06:35 AM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 06:35 AM (IST)
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

जेएनएन, आगरा। देश की सीमा पर शहीद हुए वीर जवानों की याद में 'मेरा गांव मेरी पहचान' टीम के सदस्यों ने सरैंधी स्थित श्री सिद्धबाबा मंदिर में दीये जलाए। यहां युवाओं की टीम ने 101 दीये जलाए और दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर शैलेंद्र परमार, संदीप शर्मा, सुधाकर, मोनू पंडित, सत्यप्रकाश, कल्ला आदि मौजूद रहे। मंसुखपुरा में घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

जेएनएन, आगरा। महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंसुखपुरा के गांव टोडा निवासी 30 वर्षीय आशु पत्‍‌नी अनिल का शव सोमवार सुबह 10 बजे अपने कमरे में पंखे से बनाए फंदे पर लटका मिला। उसकी 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। आशु की तीन बेटियां हैं। थानाध्यक्ष मंसुखपुरा भोलू सिंह भाटी ने बताया कि मृतका का मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। कुएं में गिरे गोवंश को बाहर निकाला

जेएनएन, आगरा। खंदौली के बगलघुसा स्थित कोल्ड स्टोरेज के पीछे स्थित पुराने कुएं में रविवार देरशाम गिरे गोवंश को सोमवार सुबह बाद बाहर निकाला जा सका। सुबह वहां से गुजरे ग्रामीणों ने आवाज सुन कुएं में गोवंश को देखा तो इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्से से बंधवाकर काफी मशक्कत के बाद गोवंश को बाहर निकाला। इस दौरान उसकी गर्दन और पैरों में चोट लग गई। पशु चिकित्सक ने उसका इलाज किया। निबोहरा और एत्मादपुर पुलिस ने 10 जुआरी किए गिरफ्तार

जेएनएन, आगरा: निबोहरा और एत्मादपुर पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। फतेहाबाद: इंस्पेक्टर निबोहरा सूरज प्रकाश के मुताबिक पकड़े गए पांच आरोपितों में सत्यवान, सत्यप्रकाश निवासी कांकरपुरा निबोहरा, सत्यपाल, भाव सिंह निवासी डाक्टरपुरा और शिव सिंह उर्फ डिब्बा निवासी नाथूपुरा शामिल हैं। उनके कब्जे से तीन बाइक व छह सौ रुपये बरामद हुए। एत्मादपुर: रविवार की रात पुलिस ने मुहल्ला सतौली में छापा मारकर पांच जुआरियों को पकड़ा। इनमें संजीव, भज्जू, सचिन, इमरान और मनीष निवासीगण सतौली शामिल हैं। आरोपितों के कब्जे से 2450 रुपये व ताश की गड्डी बरामद हुई है। फतेहपुर सीकरी में खूब चले पटाखे

जेएनएन, आगरा। कोर्ट की रोक के बावजूद फतेहपुर सीकरी कस्बा व देहात इलाकों में खूब पटाखे चले। दीपावली से शुरू हुआ सिलसिला भाई दूज की रात तक बदस्तूर जारी रहा। लोग गली-मुहल्लों में पटाखे चलाते दिखे। पिता की डांट से नाराज होकर गए किशोर का सुराग नहीं

जेएनएन, आगरा। पिता की डांट से नाराज होकर घर से गए किशोर का अब तक सुराग नहीं लगा है। पिनाहट के गांव धवलसिंह पुरा निवासी 16 वर्षीय विजय को बीते शनिवार को उसके पिता शिशुपाल ने किसी बात पर डांट दिया था। स्वजन के मुताबिक इससे नाराज होकर वह कहीं चला गया है। कई जगह उसे तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। स्वजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी