आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

प्रदेश सरकार की पहल सराहनीय भाजपा नेता बोले-लव जिहाद पर हो कड़ी कार्रवाई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 07:00 AM (IST)
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

जेएनएन, आगरा।:लव जिहाद को लेकर प्रदेश सरकार की सख्ती की भाजपा नेता डा. संजीवपाल सिंह ने सराहना की है। उन्होंने कहा है कि भोली-भाली युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनका जीवन बर्बाद किया जा रहा है। अब ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलेगी। सराहना करने वालों में सुखवीर प्रधान, महेश पंडित, टीटू महदऊ, जितेंद्र वर्मा, यशपाल सिकरवार, प्रणव चौधरी आदि शामिल हैं। प्रसपा की मजबूती को बनाई रूपरेखा

जेएनएन, आगरा। बाह में प्रसपा की बैठक रविवार को कार्यालय पर आहूत की गई। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर पार्टी को मबजूत करने की रूपरेखा तैयार की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजकुमार फौजी, मोनू यादव, बिहारी शर्मा, ओमवीर यादव, सलमान आदि मौजूद रहे। डकैती के तीन आरोपितों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा

जेएनएन, आगरा। छह माह पूर्व जगनेर रोड स्थित धर्मकाटे पर हुई डकैती में वाछित चल रहे तीन अभियुक्त रच्जो उर्फ राजवीर, राधे उर्फ राधाचरण और नेकराम निवासी एतराज का पुरा, थाना कंचनपुर के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं। विहिप का रक्तदान शिविर आज

जेएनएन, आगरा। किरावली में विहिप द्वारा सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर अध्यक्ष पवन चौधरी की सूचनानुसार स्टेशन रोड स्थित अनारदेवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में सुबह 10 बजे से शिविर आयोजित किया गया है। बसई जगनेर पुलिस ने किया जागरूक

जेएनएन, आगरा। रविवार को थाना बसई जगनेर पुलिस ने ग्राम होलीपुरा में महिलाओं एवं बच्चियों को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने को कहा।

chat bot
आपका साथी