आगरा देहात के संक्षेप समाचार

एत्मादपुर में महिला समूह को दिया प्रशिक्षण बैंक अफसर बोले- हर ग्राम पंचायत में बनेंगे बैंक मित्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:50 AM (IST)
आगरा देहात के संक्षेप समाचार
आगरा देहात के संक्षेप समाचार

जेएनएन, आगरा। एत्मादपुर में श्रीमंजू नाथेश्वर एजुकेशनल ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान में बैंक मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिला मिशन प्रबंधक रवि ने प्रतिभागियों को बताया कि एक ग्राम पंचायत में एक बैंक मित्र बनाया जाएगा, जो गाव की उन महिलाओं को बैंक से जोड़ेगा, जो बैंक नहीं जाती हैं। बैंक मित्र उनके बैंक संबंधित कार्य में सहायक होंगे। सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मयंक सिंह, नवल सिंह, गुरुदेव पचौरी, बृजमोहन पाडेय, वीरेश सिंह आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र ने महिलाओं को किया जागरूक

जेएनएन, आगरा। फतेहाबाद में नेहरू युवा केंद्र की टीम ने गाव मीठपुरा में महिलाओं को तंबाकू के सेवन के प्रति जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेविका मोनालिका शर्मा ने बताया कि धूमपान व तंबाकू आदि से कैंसर हो जाता है। इस दौरान ग्रामीण व आसपास के क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं। चंदौरा में लगाया श्रमिक पंजीयन शिविर

जेएनएन, आगरा। शमसाबाद के गाव चंदौरा में शुक्रवार को श्रमिक पंजीयन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा थे। उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। भाजपा नेता मुन्ना परिहार ने सभी का स्वागत किया। शैलू जादौन, रविंद्र जादौन, भूरा आदि उपस्थित रहे। कोरोना से मुक्ति को किया हवन

जेएनएन, आगरा। फतेहाबाद के जगराजपुर स्थित आर्यावर्त इंटरनेशनल स्कूल में कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए यज्ञ किया गया। अभिभावकों को शिक्षा की नई पद्धति के बारे में जानकारी दी। बनारस से आए दंडी स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर छात्रों की पकड़ मजबूत होनी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में हो रही गिरावट को लेकर नवयुग संस्था के माध्यम से आगरा सहित फतेहाबाद के आर्यावर्त इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को कोरोना काल में निश्शुल्क शिक्षा दी जाएगीए जिसमें छात्र हिंदी, अंग्रेजी के अलावा एक विदेशी भाषा को भी सीख सकेंगे। विद्यालय के प्रबंधक अनुज दीक्षित, अनुराग दीक्षित, ब्रिगेडियर मनोज शर्मा, आलोक कुमार, बृजेश शर्मा, शिवम शर्मा आदि उपस्थित रहे। मोनू बने किसान जिला समिति के सदस्य

जेएनएन, आगरा। एत्मादपुर में भूमि बचाओ किसान संघर्ष समिति के मनोज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। सर्वसम्मति से अगवार निवासी मोनू शर्मा को जिला समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। सर्पदंश से पुजारी की मौत

जेएनएन, आगरा। बरहन के अहारन क्षेत्र के शिवालय टेहु में माता पथवारी मंदिर 12 वर्ष से पुजारी बाबा अजय गिरी को शुक्रवार दोपहर सांप ने काट लिया। इससे उनकी मौत हो गई। वे मोहानी गांव, कासगंज के रहने वाले थे।

chat bot
आपका साथी