आगरा ग्रामीण अंचल की संक्षेप खबरें

रिटायर्ड फौजी ने मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत बरहन क्षेत्र की तीन छात्राओं को मिला सम्मान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:30 AM (IST)
आगरा ग्रामीण अंचल की संक्षेप खबरें
आगरा ग्रामीण अंचल की संक्षेप खबरें

जेएनएन, आगरा। बरहन के आवंलखेड़ा में शुक्रवार को रिटायर्ड फौजी धनपाल सिंह यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बेटियों को साइकिल देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं में नगला दयाली निवासी कामिनी तोमर, खांडा निवासीगण सावित्री यादव और नीलम कुशवाह शामिल हैं। तीनों छात्राओं ने सालाराम इंटर कालेज, थरोरा, हाथरस से हाईस्कूल किया है। रिटायर्ड फौजी ने कहा कि बेटियों ने जिले में अपना नाम रोशन किया है। युवाओं की प्रतिभा निखारेगी क्त्रिकेट अकादमी

जेएनएन, आगरा। एत्मादपुर के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शाति क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने बरहन रोड पर किया। उन्होंने कहा कि युवा खेलों में नाम रोशन कर रहे हैं। खेलकूद में प्रत्येक क्षेत्र के युवा शामिल हैं। अकादमी से क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी। ओमप्रकाश बघेल, सोनू बघेल, शैलू बघेल, श्यामू झा, विकार अहमद, राजू दादा, संतोष बघेल मौजूद रहे। आवलखेड़ा में हुआ खेल एवं पोषण पर वेबिनार

जेएनएन, आगरा। आवलखेड़ा में माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्त्रवार को खेल एवं पोषण विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डा. अक्षय कुमार, राजकीय महाविद्यालय टप्पल ने बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। महाविद्यालय में आयोजित एक अन्य कार्यक्त्रम में डा. मनोरमा यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। बरहन में विद्यार्थी परिषद का गठन

जेएनएन, आगरा। अभा विद्यार्थी परिषदए जिला आगरा की बरहन इकाई की शुक्त्रवार को एक कोचिंग सेंटर में बैठक हुई। विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी और जिला संयोजक अंकित गौतम की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें नगर अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अतुल सिंह, मंत्री रोहित कुशवाह, सह मंत्री विष्णु ठाकुर, गौरव त्यागी, सुमित प्रशात, आदोलन प्रमुख हिमाशु ठाकुर, सोशल मीडिया प्रमुख प्रशात त्यागी, मीडिया प्रमुख सुमित त्यागी बनाए गए।

chat bot
आपका साथी