सड़क पर इतना पानी भर गया, चलाई नाव

बाह के बिजौली में मुख्य मार्ग पर तीन फुट तक भरा है पानी पानी निकासी का नहीं हो सका है इंतजाम अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:25 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:25 AM (IST)
सड़क पर इतना पानी भर गया, चलाई नाव
सड़क पर इतना पानी भर गया, चलाई नाव

जागरण टीम, आगरा। बाह-बिजौली मार्ग पर तीन-तीन फुट पानी। यकीन न आए तो एक बार दौरा कर लीजिए। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक तमाम शिकायतें हुईं लेकिन ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान न हो सका। टीम भारतीय के संस्थापक घनश्याम भारतीय ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए शनिवार को इस पानी में नाव डाल दी और पतवार से इसे आगे बढ़ाया। भारतीय ने बताया कि बिजौली में मुख्य मार्ग की दुर्दशा इस कदर है कि यहां के लोगों ने मकानों को ऊंचा बना लिया है। यहां पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं। लिहाजा घरों से निकलने वाला पानी मुख्य मार्ग पर ही भर जाता है। निवर्तमान ग्राम प्रधान मीना देवी कहती हैं कि निधि से जल निकासी को काफी कार्य कराए गए। लेकिन अधिकारियों का साथ नहीं मिलने से समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। प्रधान ने ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या से दिलाई निजात

जागरण टीम, आगरा। बाह के गांव रुदमुली में तीन महीने से पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को निवर्तमान प्रधान ने निजात दिलाई है। रविवार को प्रधान मौनू भदौरिया उर्फ मुनेंद्र सिंह ने जल निगम की खराब पड़ी टंकी की मरम्मत करा कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया है।

गांव में जल निगम की बड़ी टंकी है। जो पिछले तीन माह से खराब होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हैडपंप के सहारे ही वह अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे थे। कई बार शिकायत के बाद भी जल विभाग ने बजट का अभाव बता कर ठंडे बस्ते में डाल दिया था। प्रधान ने अपने निजी खर्चे से टंकी की मरम्मत करा कर ग्रामीणों को पानी की समस्या से छुटकारा दिलाया है। ग्रामीण जयदीप सिंह, चंदन सिंह, छविराम, कौशल सिंह आदि ने प्रधान के इस काम की सराहना की है।

chat bot
आपका साथी