यमुना एक्सप्रेस वे पर स्‍लीपर कोच बस हादसे का शिकार, बलरामपुर के यात्री की मौत

पानीपत से गोंडा जा रही बस का एक टायर यमुना एक्सप्रेस वे पर पंक्‍चर हो गया। चालक ने बस को एक किनारे पर खड़ा कर दिया। चालक और यात्री बस के पहिए के पास खड़े थे तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने उन्‍हें अपनी चपेट में ले लिया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:45 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:45 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस वे पर स्‍लीपर कोच बस हादसे का शिकार, बलरामपुर के यात्री की मौत
यमुना एक्‍सप्रेेसवे पर गुरुवार तड़के स्‍लीपर कोच बस दुर्घटना का शिकार हो गई है।

आगरा, जेएनएन। यमुना एक्‍सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। हादसा तब हुआ जब एक स्‍लीपर कोच पहिया पंचर होने की वजह से खड़ी थी, तभी पीछे से एक कैंटर ने आकर टक्‍कर मार दी। इस दुर्घटना में बलरामपुर के रहने वालेे यात्री की मौत हो गई है।

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर सुरीर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के यात्रियों से भरी स्लीपर कोच बस में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। घटनास्थल पर कैंटर को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने कैंटर जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। हरियाणा के पानीपत से गोंडा को जा रही स्लीपर कोच बस का एक टायर यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 85 के पास पंक्चर हो गया। चालक ने बस को एक किनारे पर खड़ा कर दिया। चालक पहिया देखने को नीचे उतरा तो उसके साथ में सवारियां भी बस से उतर कर नीचे आ गई। दिल्ली की तरफ से आ रहे कैंटर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। बलरामपुर जिले के गांव नारायनपुर निवासी कमलेश पाठक (35), बिहार के समस्तीपुर निवासी अंकित और किशन कैंटर की चपेट में आ गए। सवारियों में चीख-पुकार मचने लगी। कई यात्री मामूली चोटिल भी हो गए। सूचना पर एक्सप्रेस वे की राहत टीम और सुरीर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे में घायल कमलेश पाठक की मौत हो गई। अंकित और किशन को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया। घटनास्थल पर कैंटर को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी