Agra Master Plan: आगरा में 17 साल में नहीं बन सके छह जोनल पार्क, जानिए क्या है पूरी योजना

Agra Master Plan आगरा में सात में से महज एक ही जोनल पार्क हो सका है विकसित छह जोनल पार्कों पर नहीं दिया गया ध्यान। दो ही जोन का बन सका है मास्टर प्लान बाकी पर नहीं हुआ काम।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 01:07 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 01:07 PM (IST)
Agra Master Plan: आगरा में 17 साल में नहीं बन सके छह जोनल पार्क, जानिए क्या है पूरी योजना
आगरा में दो ही जोन का बन सका है मास्टर प्लान।

आगरा, अमित दीक्षित। प्रयास अच्छा था, शहर के हर कोने में एक जोनल पार्क होगा। उस क्षेत्र और आसपास के लोग आसानी से पार्क में घूम सकेंगे लेकिन जोनल पार्क बनाने में एडीए की प्लानिंग फेल रही है। शहर में सात जोनक पार्क बनने थे लेकिन 17 साल के बाद भी महज एक ही जोनल पार्क विकसित हो सका है। यह पार्क ताजनगरी-2 में है। छह जोनल पार्कों को विकसित करने पर ध्यान नहीं दिया गया। यहां तक सात जोन में दो जोन का मास्टर प्लान बना है। जिसपर कुछ काम हुआ है। बाकी के पांच जोन के मास्टर प्लान पर काम नहीं हुआ है। हाल यह है कि मास्टर प्लान रोड पर कब्जा कर मकान और दुकानें बन गई हैं। सात जोन में भू उपयोग के लिए 20036.97 हेक्टेअर जमीन चिन्हित की गई थी।

- ताजनगरी जोनक पार्क के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। बाकी के अन्य पार्कों पर जल्द फोकस किया जाएगा।

राजेंद्र प्रसाद, सचिव एडीए

यह हैं सात जोन

- जोन-1 : आगरा किला, बिजलीघर और उसके आसपास का क्षेत्र

- जोन-2 : दयालबाग, सिकंदरा और नेशनल हाईवे-19 दिल्ली की तरफ

- जोन-3 : फतेहपुरसीकरी, किरावली और भरतपुर की तरफ का

- जोन-4 : एयरफोर्ट, जगनेर की तरफ का

- जोन-5 : छावनी क्षेत्र, ग्वालियर हाईवे और इरादतनगर की तरफ का

- जोन-6 : ताजगंज, फतेहाबाद और शमसाबाद रोड का

- जोन-7 : यमुनापार क्षेत्र

यह है प्रस्तावित भू उपयोग

आवासीय क्षेत्र, कुल जमीन 9923.80 हेक्टेअर, 49.53 फीसद

- निर्मित क्षेत्र आवासीय (उच्च घनत्व), 645.52 हेक्टेअर

- आवासीय (मध्यम घनत्व), 4914.32 हेक्टेअर

- आवासीय (न्यून घनत्व), 4363.96 हेक्टेअर

व्यावसायिक क्षेत्र, 544.17 हेक्टेअर, 2.72 फीसद

- बाजार स्ट्रीट, 190.66 हेक्टेअर

- जिला व्यापारिक केंद्र, 261.27 हेक्टेअर

- थोक व्यावसायिक केंद्र, 92.24 हेक्टेअर

उद्योग

- उद्योग प्रदूषण रहित और औद्योगिक विकास क्षेत्र, 1390.99 हेक्टेअर

- कार्यालय, 215.32 हेक्टेअर

- पर्यटन, 508.40 हेक्टेअर

- सामुदायिक सुविधाएं एवं उपयोगिताएं, 178.18 फीसद

- यातायात एवं परिवहन, 1763.40 फीसद

- मनोरंजन एवं खुले स्थल, 343.17

- सेक्टर पार्क, 124 हेक्टेअर

- क्षेत्रीय पार्क, 89.87 हेक्टेअर

- जोनल पार्क, 175 हेक्टेअर

- मनोरंजन पार्क, 143 हेक्टेअर

- हरित पटि्टका, 390.86 हेक्टेअर

- पौधशाला, 30.72 हेक्टेअर

- सीवेज फार्म, 257.28 हेक्टेअर

- ट्रैचिंग ग्राउंड, 51 हेक्टेअर

- अन्य, 2054 हेक्टेअर 

chat bot
आपका साथी