Theft in Agra: आगरा में काली देवी के मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी कर ले गए चोर

Theft in Agra बुधवार शाम को आरती के बाद पुजारी ने मंदिर के चैनल से ताला लगा दिया। रात में चोरों ने मंदिर के चैनल पर लगा ताला तोड़कर चोरी कर ली। रात एक बजे पुजारी की नींद खुली तब उन्होंने मंदिर का ताला टूटा देखा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 10:19 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 10:19 AM (IST)
Theft in Agra: आगरा में काली देवी के मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी कर ले गए चोर
खेरागढ़ के इसी काली मंदिर से चोरी हुए हैं माता के आभूषण।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के खेरागढ़ कस्बा में काली देवी के मंदिर से बुधवार देर रात चांदी का छत्र और मुकुट चोरी हो गया। देर रात पुजारी की नींद खुलने पर जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। अभी तक चोरों का सुराग नहीं मिला है।

खेरागढ़ में सैंया रोड पर काली देवी का मंदिर है। मंदिर के पास बने कमरे में में बुधवार रात पुजारी रूप नारायण दीक्षित और उनकी तीन बेटियां सो रही थीं। बुधवार शाम को आरती के बाद पुजारी ने मंदिर के चैनल से ताला लगा दिया। रात में चोरों ने मंदिर के चैनल पर लगा ताला तोड़कर चोरी कर ली। रात एक बजे पुजारी की नींद खुली, तब उन्होंने मंदिर का ताला टूटा देखा। मंदिर में अंदर घुसकर देखा तो चांदी का छत्र और मुकुट गायब था। उन्होंने यूपी 112 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर खेरागढ़ मौके पर पहुंच गए। तड़के ही जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। मंदिर में चोरी को लेकर लोगों में आक्रोश है। एक वर्ष पहले भी मंदिर से घंटे व अन्य सामान चोरी हुआ था। इस मामले का भी अभी तक पर्दाफाश नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कस्बा में भी पुलिस रात में पेट्रोलिंग नहीं करती। इस कारण लगातार चोरी हो रही हैं।घटना को लेकर भक्तों में अक्रोश है। उन्होंने घटना का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की है। मंदिर के थोड़ी दूरी पर ही अखंड रामायण का पाठ चल रहा है। इसलिए वहां लोग जाग रहे थे। इसके बाद भी चोरी की घटना हो गई। इंस्पेक्टर खेरागढ़ बलवान सिंह का कहना है कि मंदिर से चोरी हुई है। चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द घटना का पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी