डीएम साहब, सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास है बदहाल

आगरा जागरण संवाददाता। डीएम साहब सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास बदहाल है। सिकंदरा से रुनकता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:00 AM (IST)
डीएम साहब, सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास है बदहाल
डीएम साहब, सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास है बदहाल

आगरा, जागरण संवाददाता। डीएम साहब, सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास बदहाल है। सिकंदरा से रुनकता की लेन हो या फिर दोनों तरफ की सर्विस रोड वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है। शनिवार को बदहाल अंडरपास की शिकायत क्षेत्रीय दुकानदारों ने डीएम प्रभु एन सिंह से की। क्षेत्रीय दुकानदार विकास सिंह ने बताया कि लेन और सर्विस रोड की मरम्मत की तीन शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा खंड के अफसरों ने सुध नहीं ली। शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया है। अशोक कुशवाहा ने बताया कि एक लेन और सर्विस रोड पर संरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। बोर्ड टूटकर गिर चुके हैं। इसकी शिकायत डीएम से की गई है। रमेश चंद्र का कहना है कि अंडरपास पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई हैं। इसे लेकर दो शिकायतें की जा चुकी हैं।

कल से यमुना किनारा रोड पर शुरू होगी खोदाई : आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पेयजल लाइन बिछाने के दूसरे चरण कार्य रविवार से शुरू होने जा रहा है। सुबह दस बजे से बैरीकेडिंग की जाएगी, जबकि सोमवार सुबह आठ बजे से यमुना किनारा रोड पर खोदाई शुरू होगी। जीवनी मंडी पुलिस चौकी के सामने से वेदांत मंदिर तक की एक लेन बंद रहेगी। 1200 एमएम की लाइन बिछाने में एक माह का समय लगेगा।

ताजगंज को भरपूर पानी देने के लिए 1200 एमएम की अलग से लाइन बिछाई जा रही है। यह लाइन जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स से पुरानी मंडी तक बिछेगी। जीवनी मंडी पुलिस चौकी के सामने से लेकर वाटरव‌र्क्स तक पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में पुलिस चौकी के सामने से वेदांत मंदिर और तीसरे चरण में वेदांत मंदिर से आगरा किला तक कार्य होगा। आगरा स्मार्ट सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि तीस जनवरी तक तीनों चरण का कार्य पूरा हो जाएगा। सोमवार से दो जेसीबी से तीन मीटर गहरी खोदाई होगी।

chat bot
आपका साथी