Janmashtmi 2020: चाहिए अगर खुशियों का प्रसाद तो कन्हैया को लगाएं राशि के अनुसार भोग

Janmashtmi 2020 प्रत्येक पर्व एवं त्योहार का सम्बंध कहीं न कहीं ग्रह एवं राशियों से अवश्य होता है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:10 PM (IST)
Janmashtmi 2020: चाहिए अगर खुशियों का प्रसाद तो कन्हैया को लगाएं राशि के अनुसार भोग
Janmashtmi 2020: चाहिए अगर खुशियों का प्रसाद तो कन्हैया को लगाएं राशि के अनुसार भोग

आगरा, जागरण  संवाददाता। ब्रज में इस वक्त आनंद की हिलोरे उठ रही हैं। भले ही कोरोना ने देवालयों में जाने पर पहरा लगा दिया है लेकिन कान्हा के जन्म की बधाइयां हर तरफ बज उठी  हैं। घर घर तैयारियां चल रही हैं, पकवान बनने शुरु हो गए हैं। बुधवार को जन्माष्मी मनाने के लिए भोग की सामग्री एकत्र हो रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि अपनी राशि के अनुसार कान्हा को भोग लगाया जाए तो खुशियों का प्रसाद  बन  जाता है। ज्योतिषाचार्य पवन मेहरोत्रा के अनुसार प्रत्येक पर्व एवं त्योहार का सम्बंध कहीं न कहीं ग्रह एवं राशियों से अवश्य होता है। ये पर्व अति शुभ फल देने वाले हो जाते हैं तब, जब अपनी राशि के अनुसार ईश्वर को भोग इत्यादि समर्पित किया जाय। श्रीकृष्ण पूर्णावतार हैं, इसीलिए अपनी राशि के अनुसार उनकी आराधना करने से विशेष लाभ होगा। जिन लोगों को अपनी राशि का ज्ञान न हो वे लोग दूध से बने पदार्थ श्रीकृष्ण को अर्पित करें, समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

इस तरह लगाएं नंदलाला को भोग

मेष और वृश्चिक

भगवान श्रीकृष्ण को जन्माष्टमी के दिन मेष और वृश्चिक राशि वाले अनार और सेब के साथ पकवान का भोग लगाएं तो लाभ होगा।

वृष और तुला

वृष तथा तुला राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को केला एवं मक्खन का भोग लगाएं।

मिथुन और कन्या

इन दो राशि वालों को हरे फल और पेड़े का भोग बाल गोपाल को लगाना चाहिए।

कर्क

कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है, अतः इस राशि वालों को पूर्णावतार श्रीकृष्ण को केला, मक्खन एवं दूध का भोग लगाना अतिउत्तम होगा।

सिंह

सिंह राशि वाले जातक को अनार, सेब तथा शुद्ध घी से बने मिष्ठान्न भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाना चाहिए।

धनु और मीन

 इन दो राशि वाले लोग बाल गोपाल को रसदार फल जैसै अन्नास, अंगूर, मुसम्मी आदि अर्पित करें। इसके साथ ही पीले पकवान का भोग लगाएं।

मकर एवं कुम्भ

इस राशि वाले लोगों को सूखे मेवे एवं उड़द से बने पकवान का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाना चाहिए। इससे आपको अति समृद्धि की प्राप्ति होगी।

chat bot
आपका साथी